पंजाब: आतंकवाद का खात्मा करने के लिए जानी जाती है भगवंत मान सरकार की पुलिस, कड़ी मेहनत आगे भी रखेगी जारी
Punjab Police: पंजाब की भगवंत मान सरकार की पुलिस ने शनिवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मान सरकार की पुलिस, आतंकवाद का सफलतापूर्वक खात्मा करने के लिए जानी जाती है।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने यह दावा किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस अपनी बहादुरी, साहस और आतंकवाद का सफलतापूर्वक खात्मा करने के लिए जानी जाती है।

मातृभूमि को दुश्मनों से बचाने के लिए हमेशा सबसे आगे रही पंजाब पुलिस
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस मातृभूमि को दुश्मनों से बचाने के लिए हमेशा सबसे आगे रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस सीमावर्ती राज्य में शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की दिशा में कड़ी मेहनत करना जारी रखेगी।
आतंकवादियों से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को अर्पित की श्रद्धांजलि
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि आतंकवादियों और अपराधियों से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। डीजीपी ने कहा कि राज्य पुलिस ने सितंबर 1981 से अब तक अपने 1797 अधिकारियों का बलिदान दिया है, जिनमें इस साल प्राण गंवाने वाले तीन अधिकारी शामिल हैं।
पंजाब पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अपनाया सख्त रवैया
गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया है और जब तक यह समस्या राज्य से पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाती, तब तक वह आराम से नहीं बैठेगी। पुलिस ने पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए प्रवर्तन, नशा मुक्ति और रोकथाम की तीन-स्तरीय रणनीति शुरू की थी। डीजीपी ने कहा कि जहां मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है, वहीं पीड़ितों को पुनर्वास के लिए नशा मुक्ति केंद्रों में ले जाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications