पंजाब: अध्यापकों ने वेतन में वृद्धि के फैसले का किया स्वागत, भगवंत मान सरकार की जमकर तारीफ
अध्यापकों के एक शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मुलाकात की और हाल ही में रैगुलर हुए अध्यापकों के वेतनों में राज्य सरकार की ओर से किए वृद्धि के फैसले के लिए उनका तहेदिल से धन्यवाद किया।
इस फैसले का स्वागत करते हुए अध्यापकों ने कहा कि पिछली सरकारों ने सिर्फ बयानबाजी के सिवाय उनके हितों की रक्षा के लिए कुछ नहीं किया।

दूसरी तरफ भगवंत मान सरकार ने पहले कच्चे अध्यापकों को पक्का करके और अब वेतन में विस्तार करके बड़ा तोहफा दिया है। इस ऐतिहासिक फ़ैसले के लिए समूचा अध्यापक भाईचारा मुख्यमंत्री का धन्यवादी है।
वफद ने कहा कि राज्य सरकार के इस बेमिसाल फैसले का लाभ पंजाब के करीब 12,700 अध्यापकों को मिलेगा। अध्यापक कुलदीप सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने जो वायदा किया था, वह पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह बेमिसाल पहलकदमी राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने में सहायक सिद्ध होगी। हम इस फैसले का स्वागत करते हैं। मान सरकार ने हमें वेतन वृद्धि का तोहफा दिया है। पिछली सरकारों ने अध्यापकों को सिवाय आश्वासनों के कुछ नहीं दिया। हमें पूरा भरोसा है कि भगवंत मान सरकार भविष्य में हमारी सभी मांगों को पूरा करेगी।
अध्यापक मनिंदर राणा कहा कि वह 2006 से एक अध्यापक के तौर पर काम कर रहा हूं। पहले हमें सिर्फ 10,000 रुपए महीना मिलता था जिससे हमारा घर चलाना मुश्किल था, परन्तु सरकार ने इसमें वृद्धि करके 22,000 रुपए कर दिया है। अब हमें अपना घर चलाने में सुविधा होगी और हम सम्मान के साथ अपनी जिंदगी व्यतीत कर सकेंगे।' अध्यापक अजमेर सिंह औलख ने भी कहा 'पिछली सरकारों ने हमें हमारा हक नहीं दिया। उलटा हमारे साथ धक्का किया परन्तु मान सरकार ने 15 महीनों में ही हमारे साथ किया अपना वायदा पूरा कर दिया है। हम इस ऐतिहासिक फैसले के लिए मान सरकार का धन्यवाद करते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications