Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब के इस जिले में एक लाख 70 हजार लाभार्थियों के अकाउंट में पहुंचे 25 करोड़ 56 लाख, DSSO ने दिए आंकड़े

Punjab tarn taran news: बुढ़ापा पेंशन और अन्य वित्तीय सहायता योजनाओं के अंतर्गत अक्टूबर, 2023 के दौरान पंजाब के जिला तरनतारन के 1,70,443 लाभार्भियों को 25 करोड़ 56 लाख 64 हजार 500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की।

पेंशन योजनाओं के तहत सहायता राशि का भुगतान सीधे लाभार्भियों के बैंक खाते में आनलाइन भुगतान के माध्यम से किया जाता है। यह जानकारी जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी (डीएसएसओ) डा. किरतप्रीत कौर ने बातचीत करते हुए दी।

Punjab News

उन्होंने बताया कि माह अक्टूबर की पेंशन योजनाओं के तहत वृद्धावस्था पेंशन के 1,15,639 लाभार्भियों को 17 करोड़ 34 लाख 58 हजार 500 रुपये, विधवा पेंशन के तहत 28,661 लाभार्भियों को 4 करोड़ 29 लाख 91 हजार 500 रुपये, आश्रित महिलाओं और आश्रित बच्चों को 1 करोड़ 93 लाख 84 हजार 500 रुपये जारी किए गए हैं।

दिव्यांग पेंशनधारियों को 1 करोड़ 98 लाख हुआ जारी

इसके अलावा 13,220 दिव्यांग पेंशनधारियों को 1 करोड़ 98 लाख 30 हजार रुपये जारी किए गए है। पंजाब सरकार बुढ़ापा पेंशन और अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत प्रत्येक लाभार्भियों को 1500 रुपये प्रति माह पेंशन प्रदान कर रही है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 65 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों और 58 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को वित्तीय सहायता दी जाती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+