पंजाब: भगवंत मान सरकार के तीसरे मंत्री करने जा रहे शादी, मीत हेयर 7 नवंबर को लेंगे सात फेरे
भगवंत मान सरकार का एक और मंत्री शादी के बंधनों में बंधने जा रहे हैं। पंजाब के खेल मंत्री मीत हेयर की आज सगाई होने जा रही है। मीत हेयर जल्द ही शादी के बंधन में बंध कर अपनी जिंदगी का नया सफर शुरू करने जा रहे हैं। उनकी सगाई आज मेरठ में होगी।
मीत हेयर की शादी 7 नवंबर को होगी। मीत हेयर की मंगेतर का नाम डॉ. गुरवीन कौर हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री मीत हेयर की होने वाली पत्नी गुरवीन कौर पेशे से डॉक्टर हैं।

आपको बता दें कि मीत हेयर के प्री वेडिंग फंक्शन 4 नवंबर को शुरू हो जायेंगे। इतना ही नहीं शादी के दिन सूफी गायक लखविंदर वडाली जश्न को और भी रंगीन बनाएंगे। शादी चंडीगढ़ के Forest Hill में होगी और रिसेप्शन 8 तारीख को होगा। शादी के बाद दो रिसेप्शन होंगे, एक 8 और दूसरा 11 नवंबर को और 11 नवंबर को रंजीत बावा महफिल में चार चांद लगाएंगे।
यह भी पढ़ें- पंजाब: नशा के खिलाफ भगवंत मान सरकार पुलिस की सख्ती, शराब सहित एक तस्कर गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications