SYL मुद्दे पर बोले पंजाब के कृषि-पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल- CM मान ने पंजाबी पुत्र होने का फर्ज निभाया

चंडीगढ़। सतलुज-यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर पंजाब व हरियाणा की बैठक में पंजाब के पानियों के हक में स्टैंड लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाबी पुत्र होने का फर्ज निभाया है। पंजाब के हित भगवंत मान के नेतृत्व में पूरी तरह सुरक्षित हैं। यह कहना है पंजाब के कृषि एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल का।

Punjabs Agriculture-Panchayat Minister Kuldeep Dhaliwal Talk on SYL issue

धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा तथ्यों के साथ पंजाब के पानियों की रक्षा में लिए गए बेबाकी के साथ स्टैंड के साथ विरोधियों के मुंह बंद हो गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार का स्टैंड स्पष्ट कर दिया और पंजाब के पानियों की रक्षा के लिए हर लड़ाई लड़ेगी।

उधर, आम आदमी पार्टी ने भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस को घेरा। 'आप' प्रवक्ता ने कहा कि इसके लिए तीनों पार्टियों की पिछली सरकारें जिम्मेदार हैं। तीनों पार्टियों ने निजी स्वार्थ के लिए एस.वाई.एल. के मामले को लटकाए रखा। 'आप' पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंद्र सिंह कंग ने कांग्रेस पार्टी को एस.वाई.एल. विवाद का जनक बताया और कहा कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पंजाब के पानी पर सबसे पहले डाका मारा। उन्होंने कहा कि 2004 में हरियाणा, पंजाब और केंद्र तीनों जगह कांग्रेस पार्टी की सरकार थी, फिर कांग्रेस ने इसका समाधान क्यों नहीं किया?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+