मान सरकारी की नशे के खिलाफ जंग जारी, पंजाब पुलिस ने 10 किलो हेरोइन सहित दो तस्करों को दबोचा
पंजाब सरकार के निर्देशों पर शुरू की गई नशों के विरुद्ध जंग के बीच सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

अमृतसर: पंजाब सरकार के निर्देशों पर शुरू की गई नशों के विरुद्ध जंग के बीच सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 10 किलो हेरोइन सहित दो सरगनाओं को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों के कब्जे से हेरोइन और एक अत्याधुनिक ड्रोन बरामद किया गया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान दलबीर और जगदीश के रूप में हुई है, दोनों अमृतसर के घरिंडा के निवासी हैं, जो पिछले तीन सालों से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त थे और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
डी.जी.पी. गौरव यादव ने कहा कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने ड्रग तस्करी कार्टेल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है, जो सीमा पार से ड्रोन के द्वारा नशों को आयात करके हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित राज्यों में तस्करी कर रहा था।
उन्होंने कहा कि यू.एस.ए. निर्मित अत्याधुनिक ड्रोन तस्करों के पास से बरामद किया गया है, यह एक डी.जे.आई. श्रृंखला का ड्रोन है, जिसकी कीमत 20 लाख रुपए है, जिसमें लंबे समय तक चलने वाली बैटरी बैकअप और इन्फ्रारैड-आधारित नाइट विजन कैमरा सहित हाई-टेक विशेषताएं हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमें हरियाणा और दिल्ली में छापेमारी कर रही हैं और इस मामले में और बरामदगी की उम्मीद की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications