पंजाब: नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह और गुरमीत सिंह खुडियां ने संभाला पदभार

पंजाब के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह और गुरमीत सिंह खुडियां ने पदभार संभाल लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत का आभार जताया है।

पंजाब कैबिनेट मंत्री बने जालंधर के करतारपुर से विधायक बलकार सिंह ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। आपको बता दें कि गत दिन उन्होंने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी। इसके बाद उन्हें लोकल बॉडी व पार्लियामेंट्री अफेयर्स मंत्रालय सौंपा गया है, जिसका कार्यभार उन्होंने आज कि गुरुवार को संभाल लिया है।

पंजाब मंत्रीमंडल में शामिल हुए नए सदस्य गुरमीत सिंह खुडियां ने भी आज पंजाब सिविल सचिवालय में कृषि और किसान कल्याण, पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी विकास और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री के तौर पर पदभार संभाला है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और ब्रह्म शंकर जिम्पा मौके पर मौजूद रहे।

इस मौके पर बोलते हुए मंत्री बलकार सिंह ने सी.एम. भगवंत मान का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाएंगे और लोगों की सेवा करते हुए उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह और गुरमीत सिंह ने संभाला पदभार

यह भी पढ़ें- Bhagwant Mann: जेड प्लस सुरक्षा लेने से भगवंत मान का इनकार, बोले- दिल्ली और पंजाब में जरूरत नहीं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+