Bhagwant Mann: जेड प्लस सुरक्षा लेने से भगवंत मान का इनकार, बोले- दिल्ली और पंजाब में जरूरत नहीं
Bhagwant Mann Z plus Security: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र द्वारा स्वीकृत जेड प्लस की सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी पुलिस से हमें विशेष सुरक्षा प्राप्त है।

Bhagwant Mann Z plus Security: दिल्ली सरकार के खिलाफ केंद्र के अध्यादेश को लेकर आम आदमी पार्टी अपना विरोध जता रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली सीएम केजरीवाल इसको लेकर मोदी सरकार पर निशाना साध रही है। इस बीच गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र द्वारा दिए गए जेड प्लस की सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पत्र लिखकर केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए गए जेड प्लस की सुरक्षा लेने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि हमें दिल्ली और पंजाब में जेड प्लस सुरक्षा की जरूरत नहीं है। इन दोनों जगहों पर हमें पंजाब पुलिस की विशेष सुरक्षा प्राप्त है। चिट्ठी लिखकर उन्होंने विशेष सुरक्षा लेने से मना कर दिया।
बता दें कि 25 मई को भगवंत मान को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई थी। केंद्र सरकार ने सीएम मान को जेड प्लस सुरक्षा पूरे देश में लागू किया था। केंद्र ने सीआरपीएफ से अनुरोध करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को तत्काल प्रभाव से पूरे देश में 'जेड प्लस' सुरक्षा कवर प्रदान किया जाए। पंजाब पुलिस सुरक्षा के अलावा मुख्यमंत्री के घर और परिवार के करीबी सदस्यों को भी सुरक्षित रखेगा।
Recommended Video

बता दें कि खालिस्तानी गतिविधियों के चलते मुख्यमंत्री के खतरे को देखते हुए रिपोर्ट तैयार की गई थी। रिपोर्ट के विश्लेषण के बाद सीएम मान को जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई थी। केंद्रीय खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों ने भगवंत मान के लिए जेड प्लस सुरक्षा देने के लिए सिफारिश की थी। भगवंत मान की बेटी को कथित तौर पर खालिस्तान समर्थक तत्वों से धमकी भरे फोन आए। पटियाला के एक वकील ने दावा किया था कि अमेरिका में रहने वाली मान की बेटी सीरत कौर मान को खालिस्तान समर्थकों ने कथित तौर पर फोन कर धमकी दी थी।
यह भी पढ़ें- भगवंत मान कैबिनेट में शामिल होने के बाद क्या बोले गुरमीत सिंह और बलकार सिंह












Click it and Unblock the Notifications