'AAP सरकार पंचायती जमीनों को अवैध कब्जों से छुड़ा रही है, अब और तेज होगा यह अभियान'

जालंधर। पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि पंजाब में पंचायती जमीनों से अवैध कब्जों को छुड़ाने का अभियान और तेज होगा। वह गांव कुरालियां, खानेवाल, मुकाम व बाठ में धन्यवादी दौरों में लोगों का आम आदमी पार्टी को विधानसभा चुनाव में जिताने के लिए आभार व्यक्त कर रहे थे। जहां उन्‍होंने अवैध कब्जों से जुड़े सवाल का जवाब दिया।

'अवैध कब्जों को छुड़ाने का अभियान और तेज होगा'

'अवैध कब्जों को छुड़ाने का अभियान और तेज होगा'

पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि, पंजाब में पूर्व में बनी अकाली व कांग्रेस सरकारों ने अवैध कब्जों को हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि मौजूदा भगवंत मान सरकार ने प्रभावशाली व वी.आई.पी. लोगों के कब्जों में आई सरकारी जमीनों को छुड़ाने के लिए सख्त कार्रवाई की है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भगवंत मान सरकार की नियत बिल्कुल साफ है और वह राज्य में गैर-कानूनी कामों को चलने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर भी मान सरकार कोई समझौता करने वाली नहीं है।

 'जो वायदे किए थे वे सभी पूरे किए जाएंगे'

'जो वायदे किए थे वे सभी पूरे किए जाएंगे'

मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले 5 महीनों के दौरान भ्रष्टाचार के अनेकों स्कैंडलों से पर्दा हटाया गया है और आगे भी यह अभियान लगातार चलता रहेगा। पंजाब में से नशों को खत्म करना भगवंत मान सरकार के एजैंडे में सबसे ऊपर है। 'आप' ने चुनावों के दौरान जो वायदे किए थे वे एक-एक करके सभी पूरे किए जाएंगे।

सिसोदिया के खिलाफ दुर्भावना से केस दर्ज किया गया था

सिसोदिया के खिलाफ दुर्भावना से केस दर्ज किया गया था

धालीवाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार राजनीतिक द्वेष की भावना से काम कर रही है। दिल्ली के वरिष्ठ मंत्री मनीष सिसोदिया को जानबूझ कर निशाना बनाया जा रहा है। सी.बी.आई. में मनीष सिसोदिया के खिलाफ दुर्भावना से केस दर्ज है तथा उसके पीछे केंद्र की मोदी सरकार काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+