जालंधर पहुंचे मंत्री हरपाल चीमा ने गिनाई मान सरकार की उपलब्धियां, कहा- एक-एक कर पूरे हो रहे वादे
जालंधर पहुंचे मंत्री हरपाल चीमा ने मान सरकार की उपलब्धियां गिनाई। साथ ही कहा कि एक-एक कर वादे पूरे हो रहे हैं।

जालंधर: जालंधर में आज पंजाब की वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा प्रेस वार्ता की गई। इस मौके पर उन्होंने 1 साल में किए गए कामों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आने के बाद पंजाब सरकार के रेवेन्यू में बढ़ोतरी हुई है। जीएसटी कलेक्शन में भी 17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
उन्होंने कहा कि पंजाब के अंदर 28 हजार से ज्यादा नौकरियों के नियुक्ति पत्र दिए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि सरकार ने जो भी वादे किए थे वह एक-एक कर पूरे हो रहे हैं।
अकाली दल छोड़ कर बीजेपी में शामिल हुए इंदर इकबाल सिंह अटवाल को लेकर कहा की इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
गुरदासपुर के किसानों का आरोप खराब हुई फसलों की गिदावरी करने के लिए अभी तक नहीं आया प्रशासन का कोई अधिकारी इसको लेकर कहा की ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर कहा कि वह अभी अभी जेल से बाहर आए हैं, उन्हें थोड़ा आराम करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications