पंजाब: PWD दफ्तर में मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने अचानक मारा छापा, कर्मचारियों की लगाई क्लास
रोपड़: कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज रोपड़ स्थित लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में औचक छापेमारी की है। इस दौरान विभाग के कर्मचारियों की हाजिरी चेक की गई और कई कर्मचारी देरी से पहुंचे, जिनसे कारण पूछा गया।

कैबिनेट मंत्री ने जैसे ही कार्यालय में प्रवेश किया, उन्होंने कार्यालय का मुख्य द्वार बंद कर दिया और हाजिरी की कॉपियां को कब्जे में ले लिया। इसके बाद गैर हाजिर रहे कर्मचारियों की रैस्ट हाऊस में क्लास लगाई गई।
कैबिनेट मंत्री के पास स्थानीय 'आप' नेताओं ने मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक लाइट खराब होने और रेलवे स्टेशन के पास बन रहे पुल के काम में देरी की समस्या को उठाया। इस बीच कैबिनेट मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा और काम ठीक करने के निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications