पंजाब: ऊर्जा मंत्री अमन अरोड़ा बोले- सूबे में लगाएंगे 300 मेगावाट कैनल टॉप और फ्लोटिंग सोलर पॉवर प्रोजेक्ट

चंडीगढ़ : प्राकृतिक स्रोतों के अधिक से अधिक प्रयोग को सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में कुल 300 मेगावाट की क्षमता वाले सोलर पावर फोटोवोल्टिक (पी.वी.) प्रोजैक्ट लगाने का निर्णय लिया गया है। जिनमें 200 मेगावाट कैनाल टॉप सोलर पी.वी. पावर प्रोजैक्ट और जलाशयों और झीलों पर लगाए जाने वाले 100 मेगावाट के फ्लोटिंग सोलर पी.वी. पावर प्रोजैक्ट शामिल हैं।

Punjab: Minister Aman Arora said – 300 MW canal top and floating solar power project will be set up in the state

यह अहम निर्णय पंजाब सिविल सचिवालय-1 में पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा की अध्यक्षता अधीन हुई उच्च स्तरीय बैठक के दौरान लिया गया। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित 200 मेगावाट कैनाल टॉप सोलर प्रोजैक्ट चरणबद्ध लगाए जाएंगे। जिसके अंतर्गत पहले पड़ाव में 50 मेगावाट की क्षमता वाला प्रोजैक्ट लगाया जाएगा, जबकि बाकी प्रोजैक्ट अगले पड़ावों में लगाए जाएंगे। यह प्रोजैक्ट पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) द्वारा बिल्ड, ऑपरेट एंड ओन (बी.ओ.ओ.) मोड के अंतर्गत लगाए जाएंगे।

इन प्रोजैक्टों को स्थापित करने की संभावनाओं संबंधी चर्चा करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अधीन वित्तीय मामलों संबंधी विभाग के पास उनकी योजना के तहत वायबिलिटी गैप फंडिंग (वी.जी.एफ.) के लिए दावा पेश करने का प्रस्ताव है। कैनाल टॉप सोलर पावर प्रोजैक्ट कम चौड़ाई वाले छोटे वितरिकाओं पर लगाए जाएंगे, जिससे यह प्रोजैक्ट लगाने पर कम से कम निर्माण कार्यों की ज़रूरत पड़े। 20 प्रतिशत वी.जी.एफ. को ध्यान में रखते हुए कैनाल टॉप सोलर पी.वी. प्रोजैक्ट की लागत तकरीबन 5 करोड़ रुपए प्रति मेगावाट होने की आशा है। 200 मेगावाट कैनाल टॉप सोलर पी.वी. प्रोजैक्टों को लगाने से 1000 एकड़ के करीब कीमती कृषि योग्य ज़मीन की बचत होगी। इससे स्थानीय स्तर पर रोजग़ार के अवसर बढ़ेंगे और नहरी पानी का वाष्पीकरण भी घटेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+