पंजाब: मीत हेयर ने चंडीगढ़ में की विशेष बैठक, जल संरक्षण और प्रबंधन को और तेज करने को कहा
राज्य के गिरते भूजल स्तर को देखते हुए भूमि और जल संरक्षण मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने राज्य के किसानों के प्रति मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की प्रतिबद्धता और बहुमूल्य जल संसाधनों की रक्षा पर जोर देते हुए विभाग को नये प्रोग्राम तैयार करने और चल रहे जल संरक्षण और प्रबंधन को और तेज़ करने के लिए कहा।

मीत हेयर ने खेतीबाड़ी के लिए सिंचाई हेतु नहर के पानी और उपचारित पानी के अधिकतम उपयोग करने और भूमिगत पाइपलाइन कार्यक्रम को राज्य के हर कोने तक पहुंचाने पर भी ज़ोर दिया। उन्होंने विभाग को जमीनी स्तर पर जागरूकता पैदा करके राज्य में जल प्रबंधन और संरक्षण के लिए लोक लहर शुरू करने के लिए आमंत्रित किया।












Click it and Unblock the Notifications