पंजाब: आवास निर्माण-शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने की पटियाला और संगरूर में बड़े प्रोजेक्ट की समीक्षा
punjab latest news in hindi: आज राज्य के आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने कई विकास प्रोजेक्टों की समीक्षा की। अरोड़ा ने बताया कि पटियाला विकास अथारिटी (पीडीए) की ओर से इसके अधिकार क्षेत्र में आने वाले शहरों में रिहायशी और औद्योगिक उद्देश्यों के लिए नए अर्बन अस्टेट्स विकसित किए जाएंगे।

पूडा भवन, एसएएस नगर (मोहाली) में पीडीए के प्रगति अधीन, भविष्य के प्रोजेक्टों और कामकाज की समीक्षा करते हुए अमन अरोड़ा ने बताया कि पटियाला, संगरूर और समाना में रिहायशी और औद्योगिक अर्बन अस्टेट विकसित करने का प्रस्ताव है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन प्रस्तावित अस्टेट्स के लिए भूमि अधिग्रहण/लैंड पूलिंग संबंधी आवेदनों की स्क्रीनिंग कमेटी से 15 दिनों में पड़ताल करवाने के लिए कहा।
अमन अरोड़ा और आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव अजोय कुमार सिन्हा ने बड़ी नदी और छोटी नदी की कायाकल्प करने संबंधी प्रोजेक्ट, पटियाला में एसटीपीज और ईटीपी के निर्माण और सीवरेज नेटवर्क बिछाने संबंधी कार्यों का जायज़ा भी लिया। आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री को अधिकारियों द्वारा पीडीए की अर्बन अस्टेट 1, 2, 3, 4 और पी.डी.ए. ओमेक्स सिटी को 24 घंटे नहरी पानी की आपूर्ति देने के प्रस्ताव संबंधी भी अवगत करवाया गया।












Click it and Unblock the Notifications