पंजाब: इस जिले के स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान, 26 से 29 जुलाई स्कूल बंद
बारिश के प्रभाव के चलते सुल्तानपुर लोधी के सरकारी मिडिल स्कूल मंड इंदरपुर और सरकारी प्राइमरी स्कूल मंड इंदरपुर में 26 जुलाई से 29 जुलाई तक छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) कपूरथला द्वारा प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर, जिला मजिस्ट्रेट ने छात्रों और शिक्षकों की पहुंच न होने के कारण सरकारी मिडिल स्कूल मंड इंदरपुर और सरकारी प्राइमरी स्कूल मंड इंदरपुर को 29 जुलाई तक बंद रखने का फैसला किया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि उक्त स्कूलों में साफ-सफाई की कमी के कारण तथा बाढ़ के पानी के दुष्प्रभाव से बचने तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को खोलना उचित नहीं होगा।
तदनुसार, दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए जिला कपूरथला के ब्लॉक सुल्तानपुर लोधी के सरकारी मिडिल स्कूल मंड इंदरपुर और सरकारी प्राइमरी स्कूल मंड इंदरपुर को 26.07.2023 से 29.07.2023 तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। इन स्कूलों का स्टाफ सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहवाला अंदरिसा और सरकारी प्राइमरी स्कूल शाहवाला अंदरिसा में उपस्थित रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications