पंजाब में टीचरों को तोहफा: CM मान ने ETT अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़। आज ई.टी.टी. अध्यापकों के लिए पंजाब में अच्‍छा दिन आया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज हजारों ई.टी.ई. अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिलवा दिए हैं। उन्‍होंने यह आश्वासन भी दिया है कि सरकार बाकी वर्ग के कच्चे मुलाजिमों को भी पक्का करने की कोशिश कर रही है।

Punjab govt Good News for teachers: 6635 ETT teachers receive appointment letter

CM मान ने ETT अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र
शिक्षा मत्री हरजोत बैंस भी इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मौजूद रहे। सत्‍तारूढ आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बताया कि, आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अध्यापकों की कमी को देखते हुए आज ई.टी.टी. अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपे है। उन्‍होंने कहा कि, कुल 6635 ई.टी.ई. अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। इसके साथ ही सी.एम. मान ने एक और मांग को पूरा किया है। उन्‍होंने अब जल्‍द कांस्टेबल को भी नियुक्ति पत्र सौंपने की तैयारी की है।

Punjab govt Good News for teachers: 6635 ETT teachers receive appointment letter

बताया जा रहा है कि, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अब 23 अगस्त को इसी महीने हजारों कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र बंटवा सकते हैं। जानकारी के अनुसार, 4358 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र बांटे जाने हैं। गौरतलब है कि, प्रदेश में हजारों युवा कांस्टेबल भर्ती की बाट जोह रहे हैं। वे चाहते हैं कि उन्‍हें जल्‍द नौकरी का नियुक्ति पत्र मिले। भर्ती में हिस्‍सा ले चुके एक युवक ने कहा कि, मैंने सुना है कि पंजाब में कांस्टेबलों की भर्ती से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है।

वहीं, आज सूबे में हजारों ई.टी.टी. अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। अध्यापकों की कमी को देखते हुए यह फैसला लिया गया। इस दौरान उनके साथ शिक्षा मत्री हरजोत बैंस भी उपस्थित रहे। इस दौरान सीएम ने कहा कि पंजाब सरकार अध्यापकों की कमी को पूरा कर रही है। इसके साथ ही आश्वासन दिया कि सरकार बाकी वर्ग के कच्चे मुलाजिमों को भी पक्का करने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+