पंजाब: सरकारी कॉलेजों में प्रिंसिपल की भर्ती के लिए आयु सीमा 45 से बढ़ाकर 53 साल करने की मंजूरी
punjab latest news: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन कैबिनेट ने सरकारी कॉलेजों में प्रिंसिपल की सीधी भर्ती के लिए आयु सीमा 45 से बढ़ा कर 53 साल करने की मंजूरी दे दी, जिससे सहायक प्रोफैसरों/ प्रोफैसरों को 53 साल की आयु तक इन पदों के लिए आवेदन करने के योग्य बनाया जा सके।

बता दें कि, यह पद पंजाब लोक सेवा कमीशन (पी. पी. एस. सी.) के द्वारा भरे जाएंगे। आयु सीमा में इस छूट से सरकार के पास योग्य और समर्थ व्यक्तियों का एक बड़ा पुल मुहैया होगा, जिसमें से पी. पी. एस. सी. द्वारा उम्मीदवारों का चयन किया जा सकेगा। इस कदम से संतोषजनक अकादमिक योगदान वाले तजुर्बेकार अध्यापक, जिनके पास प्रशासनिक महारत भी होगी, इन पद के लिए आवेदन करने के योग्य होंगे।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि, मुख्यमंत्री के नेतृत्व अधीन कैबिनेट द्वारा सरकारी कॉलेजों में सहायक प्रोफैसरों के 645 पद भरने की मंज़ूरी भी दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications