पंजाब सरकार बिजली विभाग में 2100 और कर्मियों की भर्तियां करेगी, मंत्री ईटीओ का दावा

अमृतसर: पंजाब के बिजली व लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने उनकी सरकार द्वारा घरेलू खपतकारों के लिए की गई 600 यूनिट बिजली फ्री के आंकड़े पेश करते हुए कहा कि यह वादा पूरा करने के साथ-साथ पंजाब के 87 फीसदी घरों का बिजली बिल जीरो आया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में सर्दियों में बिजली की खपत और कम हो जाएगी, जिस कारण 95 फीसदी घरों को बिजली बिल नहीं देना पड़ेगा।

punjab government

आज मीडिया को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ने कहा कि उनकी सरकार ने चुनावों से पहले बिजली माफी का वायदा किया था, जिसे सरकार बनने के तीन महीने बाद ही पूरा कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जुलाई महीने से की गई 600 यूनिट बिजली माफी से लोगों को काफी लाभ पहुंचा है।

विभाग में की गई भर्ती को लेकर उन्होंने कहा कि पिछले 8 महीनों के दौरान उन्होंने 2590 लोगों को रोजगार दिया है, जबकि कांग्रेस ने इतने समय में 543 लोगों को ही नौकरियां दी थीं। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द बिजली विभाग में 2100 और कर्मियों की भर्तियां की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस समय के दौरान हमारी सरकार 22000 लोगों को सरकारी नौकरी दे चुकी है और 10000 कर्मी जो पहले कच्चे या ठेके पर थे, उन्हें रैगुलर किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+