घर-घर आटा-दाल स्कीम पर पंजाब सरकार ने लिया अहम फैसला, कैबिनेट मंत्री कटारूचक ने बताई जरूरी बातें
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने घर-घर आटा दाल स्कीम को लेकर अहम फैसला लिया है। मिली जानकारी के अनुसार राशन स्कीम में अब बदलाव होगा। हाईकोर्ट में दाखिल हल्फनामे में सरकार ने जानकारी दी है। संशोधन के बाद फिर से इस स्कीम को लागू किया जाएगा। इस स्कीम पर हाईकोर्ट ने डिपो होल्डरों की याचिका पर रोक लगा दी थी।

इस संबंधी जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री कटारूचक ने कहा कि मान सरकार इस स्कीम को जल्द लागू करेगी लेकिन बदलाव के साथ। जल्द ही इसके संबंध में अफसरों से मीटिंग होगी। लोगों को घर-घर तक आटा पहुंचाएंगे और डिपो होल्डरों को कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। जिन लोगों को शंकाए हैं उनकी शंकाए भी दूर होंगी। उन्होंने आगे कहा कि नीला राशन कार्ड को लेकर भी सरकार ने अहम फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को पत्र लिखा गया है। इन राशन नीला कार्ड धारकों की जांच की जाए। अगर कोई भी इस मामले में योग्य नहीं है उनके नीले कार्ड रद्द कर दिए जाएं।
बता दें पंजाब सरकार 1 अक्तूबर से घर-घर आटा पहुंचाने की योजना को लागू करने तैयारी में थी। पंजाब सरकार द्वारा बी.पी.एल. कार्ड धारकों को मुफ्त अनाज स्कीम के नाम पर बांटी जा रही गेहूं कम मिलने, खराब गेहूं या फिर ऐसे कार्ड होल्डरों को जो स्कीम के योग्य न होने की शिकायतें मिल रही थी। जिस पर एक्शन लेते हुए सी.एम. मान ने यह परिवर्तन कर दिया था कि वे पहले जैसे गेहूं लेना चाहते हैं या फिर सरकार की नई स्कीम के तहत आटा सप्लाई करना चाहते हैं। 1 करोड़ 42 लाख लाभार्थियों को आटे की सप्लाई शुरू होनी थी।












Click it and Unblock the Notifications