पंजाब: भ्रष्टाचार के खिलाफ मान सरकार की सख्ती, ASI पर रिश्वत लेने का केस दर्ज
प्रवीण ने उसकी सारी बातचीत सबूत के तौर पर रिकॉर्ड कर ली। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपों की जांच की और आरोपी पुलिस मुलाजिम को दोषी पाया।

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान शुक्रवार को थाना तपा जिला बरनाला में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर एएसआई किरनजीत सिंह को पांच हजार रुपये रिश्वत लेने और पांच हजार रुपये मांगने का मामला दर्ज किया है। विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारी ने बताया कि प्रवीण कुमार निवासी भदौड़, जिला बरनाला ने मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार रोधी एक्शन लाइन पर शिकायत दर्ज करवाई थी कि थाना सदर तपा में दर्ज मामले में समझौते की कॉपी देने के बदले एएसआई किरनजीत सिंह ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की।
उसने मौके पर पांच हजार रुपये नकद ले लिए बकाया पांच हजार रुपये मांग रहा है। प्रवीण ने उसकी सारी बातचीत सबूत के तौर पर रिकॉर्ड कर ली। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपों की जांच की और आरोपी पुलिस मुलाजिम को दोषी पाया। इसके बाद विजिलेंस ब्यूरो के पटियाला थाने में किरनजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: नशा तस्करों के खिलाफ मान सरकार सख्त, एक किलो अफीम व भुक्की सहित दो गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications