पंजाब: नशा तस्करों के खिलाफ मान सरकार सख्त, एक किलो अफीम व भुक्की सहित दो गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में स्थानीय पुलिस के सहायक उप निरीक्षक रंजीत सिंह जब अपनी पुलिस पार्टी के साथ भवानीगढ़ कैंचियां में मौजूद थे।

जिला पुलिस प्रमुख संगरूर सुरेंद्र लांबा द्वारा नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए शुरू की गई मुहिम के तहत स्थानीय पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली, जब सब डिवीजन के डी.एस.पी. मोहित अग्रवाल और स्थानीय पुलिस प्रमुख सब इंस्पेक्टर प्रतीक जिंदल के निर्देशन में दो पुलिस टीमों ने अलग-अलग जगहों से एक किलो अफीम और 52 किलो भुक्की चूरा-पोस्त बरामद कर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
मिली जानकारी के अनुसार पहले मामले में स्थानीय पुलिस के सहायक उप निरीक्षक रंजीत सिंह जब अपनी पुलिस पार्टी के साथ भवानीगढ़ कैंचियां में मौजूद थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि सतगुर सिंह उर्फ सती पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव झनेड़ी, जो कथित तौर पर शराब व नशा तस्करी का काम करता है, सस्ते दाम पर भुक्की-चुरा पोस्त/ डोडे लाकर खलिहान (कोठे) में रखकर बेचते हैं। सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस पार्टी के साथ उक्त स्थान पर छापा मारा और सतगुर सिंह को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से 52 किलो भुक्की चूरा-पोस्त बरामद किया गया है और सतगुर सिंह और अमनदीप सिंह दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर अमनदीप सिंह की तलाश शुरू कर दी गई है।
वहीं दूसरे मामले में, कालाझाड़ थाना के सहायक उपनिरीक्षक निर्भय सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ जब टी-प्वाइंट कालाझाड़ में मौजूद थे, तब उन्हें सूचना मिली कि गुरमीत सिंह उर्फ खुशी राम पुत्र चंद सिंह निवासी बडूंगर पटियाला जो कथित तौर पर अफीम बेचने का गोरख धंधा करता है और आज भी वह अपनी कार में सवार होकर भवानीगढ़ से कालाझाड़ होते हुए राजपुरा जाएगा। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गुरमीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो अफीम बरामद की है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: रंगदारों के प्रति मान सरकार सख्त, फार्मा कंपनी के मालिक से मांगी 30 लाख की रंगदारी, दो को दबोचा












Click it and Unblock the Notifications