पंजाब सरकार का कैदियों को मुख्य धारा में लाने के लिए कदम, जेलों में ट्रायल विजिट शुरू

पंजाब की जेलों में बंद कैदियों को मुख्य धारा में लौटने के लिए प्रेरित करने की दिशा में सरकार ने एक और कदम बढ़ाया है। सरकार ने ऐसे नवविवाहित जोड़ों को आपस में मिलाने व मुलाकात का समय देने की योजना चलाई है, जिन नवविवाहित म

चंडीगढ़,2 अक्टूबरःपंजाब की जेलों में बंद कैदियों को मुख्य धारा में लौटने के लिए प्रेरित करने की दिशा में सरकार ने एक और कदम बढ़ाया है। सरकार ने ऐसे नवविवाहित जोड़ों को आपस में मिलाने व मुलाकात का समय देने की योजना चलाई है, जिन नवविवाहित महिलाओं के पति जेलों में बंद हैं। इस योजना में जेलों में ऐसे जोड़ों को मिलाने का प्रयास शुरू हुआ है, जिसमें बठिंडा व गोइंदवाल साहिब की जेल में कंजूगल विजिट शुरू हो चुकी है। इस योजना को सफलता मिली और कई नवविवाहित महिलाओं ने अपने पतियों के साथ जेल में मुलाकात की।

शादी

गोइंदवाल साहिब के जेल सुपरिटेंडेंट ललित कोहली ने बताया कि दर्जनों महिलाओं की जेल में मुलाकात करवाई जा चुकी है और यह पारिवारिक माहौल मे सम्पन्न हुई। वहीं उन्होंने कहा कि कैदियों के परिवारों की ओर से इसकी काफी सराहना की जा रही है। नई जेल नाभा में भी 24 के लगभग कजूगल विजिट हो चुके हैं। इस योजना को लुधियाना में भी जल्द शुरू करने की सूचना है, क्योंकि ट्रायल के तौर पर शुरू हुई यह मिलनी लुधियाना सैट्रल जेल के कैदियों को भी बड़े उत्सुकता से इंतजार करवाएगी। पंजाब सरकार द्वारा जेलों में तरह-तरह के प्रयोग जारी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+