नशे के खिलाफ पंजाब सरकार की सख्ती, स्पेशल टास्क फोर्स ने 3 करोड़ की हेरोइन पकड़ी

punjab latest news: आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में नशे के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। सरकार के निर्देशों के उपरांत पंजाब के लुधियाना में STF (स्पेशल टास्क फोर्स) ने नशा तस्कर से करीब 3 करोड़ की हेरोइन बरामद की है। आरोपी से 410 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। STF अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी खुद नशे का आदी है। नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए वह नशे का धंधा करता था।

Punjab governments action against drugs, special task force caught heroin worth 3 crores

आरोपी की पहचान भाई रणधीर सिंह (बीआरएस) नगर के जे-ब्लॉक निवासी नरिंदर कोहली उर्फ ​​सोनू के रूप में हुई है। STF ने उसकी बाइक भी जब्त कर ली, जिस पर वह माल पहुंचाने जा रहा था। STF लुधियाना यूनिट के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने कहा कि उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को राजगुरु नगर के डी-ब्लॉक से गिरफ्तार किया।

बाइक पर डिलीवरी देने जा रहा था
STF को सूचना मिली कि आरोपी अपनी बाइक पर हेरोइन की खेप पहुंचाने जा रहा है। STF ने उसे चेकिंग के लिए रोका और उसकी जेब से 410 ग्राम हेरोइन बरामद की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने STF को बताया कि वह खुद नशे का आदी है। वह 3 साल पहले नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल था। उस पर पहले भी जालसाजी के 5 मामले दर्ज हैं।

आरोपी के खिलाफ थाना STF मोहाली में NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों से और भी अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। STF उससे यह जानने के लिए पूछताछ कर रही है कि उसने हेरोइन कहां से खरीदी और कहां से देने जा रहा था।

Ram Van Rajkot: गुजरात के वन में बसा दी गई 'छोटी अयोध्या', यहां की 'रामायण' आपने देखी क्या?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+