पंजाब: सरकार ने PWD विभाग में SDO पद पर तैनात 19 कर्मचारियों को पदोन्नति किया
पंजाब सरकार द्वारा लोक निर्माण विभाग में एसडीओ. के पद पर तैनात 19 कर्मचारियों को पदोन्नति करके एक्सियन बनाया गया है।

पटियाला: पंजाब सरकार द्वारा लोक निर्माण विभाग में एसडीओ. के पद पर तैनात 19 कर्मचारियों को पदोन्नति करके एक्सियन बनाया गया है। लोक निर्माण विभाग के सचिव नीलकंठ एस अवार्ड आई.ए.एस द्वारा जारी अधिसूचना के तहत पंजाब के विभिन्न जिलों में 19 नए अधिकारियों को प्रभार भी दिया गया है।
पदोन्नत पदाधिकारियों में दिलबाग सिंह अमृतसर, वरुण वालिया चंडीगढ़, शिवप्रीत सिंह मोहाली, आयुष गोयल बठिंडा, अजय कुमार मानसा, प्रेम कमल होशियारपुर, रजत मित्तल जालंधर, जगमीत सिंह लुधियाना, तनुप्रीत कौर मोहाली व फतेहगढ़ साहिब, किरणवीर सिंह बरनाला, मनोज कुमार पटियाला, तजिंदर सिंह पटियाला, तरनजीत सिंह होशियारपुर, मनदीप सिंह फिरोजपुर, अंशुल बंसल मुक्तसर, बलजीत सिंह अबोहर, मनदीप सिंह गिद्दड़बाहा, कमलजीत सिंह मुख्य कार्यालय पटियाला आदि को नियुक्त किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications