पंजाब: आप की सरकार ने लॉन्च किया आशीर्वाद पोर्टल, शादी के लिए लड़कियों को मिलेगी मदद

punjab hindi news :पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में ऑनलाइन आशीर्वाद पोर्टल लॉन्च किया। अब लड़कियां शादी के लिए घर बैठे ही आर्थिक मदद के लिए सरकार के पास आवेदन कर योजना का लाभ ले सकेंगी। इस मौके पर मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि इस पोर्टल से आवेदन करने वाली लड़कियों को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सीधा आर्थिक लाभ मिल सकेगा।

Punjab government launched Aashirwad Portal, Girls will get financial help for marriage

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि दिसंबर 2022 तक आशीर्वाद योजना की आवेदन प्रक्रिया को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में रखा जाएगा, लेकिन जनवरी 2023 से इस योजना के लाभ के लिए केवल ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे पहले कई लोग उन्हें स्लिप दिखाकर कहते थे कि उन्होंने आवेदन किया, लेकिन सरकारी योजना का कोई लाभ नहीं मिला।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि इस ऑनलाइन सुविधा से लड़कियों को इस झंझट से छुटकारा मिलेगा। पोर्टल पर आवेदन करने के समय अर्जी स्वीकार होने या किसी कारणवश नहीं होने की जानकारी तुरंत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आशीर्वाद योजना के लाभ के लिए फिलहाल तहसील ऑफिस, सुविधा केंद्र और डिस्ट्रिक्ट ऑफिस में जाकर भी आवेदन किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+