पंजाब: सरकार ने इन कामगारों का न्यूनतम मेहनताना बढ़ाकर कर दिया 9907 रुपए, ‘पंजाब कामगार सहायक एप’ भी लांच

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निर्माण कामगारों व गैर-हुनरमंद कामगारों को दीवाली का तोहफा देते हुए उनके न्यूनतम मेहनताने में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। इस संबंधी फैसला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज यहां अपने दफ्तर में पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वैल्फेयर बोर्ड की समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए लिया।

Punjab: Government increased wages of these workers, launched Punjab Kamgar Sahayak App

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि गैर-हुनरमंद कामगारों का न्यूनतम मेहनताना मौजूदा 9192 रुपए से बढ़ाकर 9907 रुपए कर दिया गया है जबकि अद्र्ध-हुनरमंदों का न्यूनतम मेहनताना 9972 रुपए से बढ़ाकर 10,687 रुपए कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि हुनरमंद कामगारों का मेहनताना 10,869 रुपए से बढ़ाकर 11,584 रुपए और उच्च हुनरमंद कामगारों का मेहनताना 11,901 रुपए से बढ़ाकर 12,616 रुपए कर दिया गया है। एक अन्य अहम फैसले में मुख्यमंत्री ने कामगारों की पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वैल्फेयर बोर्ड के पास रजिस्ट्रेशन करने के लिए बड़े स्तर पर मुहिम शुरू करने की सहमति भी दे दी। मौजूदा समय में बोर्ड के पास 5.30 लाख कामगार रजिस्टर्ड हैं, जिनकी संख्या बढ़ाकर कम से कम 15 लाख करने की जरूरत है।

Punjab: Government increased wages of these workers, launched Punjab Kamgar Sahayak App

भगवंत मान ने बोर्ड को कहा कि, गांवों, शहरों, लेबर और निर्माण कार्यों वाले स्थानों पर टीमें भेज कर कामगारों की रजिस्ट्रेशन मुहिम को तेज किया जाए। मुख्यमंत्री ने कामगार और निर्माण कामगारों की सुविधा के लिए 'पंजाब कामगार सहायक एप' भी लांच की, जिससे केवल एक बटन दबाने से कामगारों की सारी जानकारी हासिल हो सके। इस एप से निर्माण कामगार अब किसी भी जगह से किसी भी समय बोर्ड के पास रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।मुख्यमंत्री ने कौशल विकास केन्द्रों को निर्माण कामगारों के लिए अस्थाई आवास में बदलने की मंजूरी भी दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+