सरकार ने पंजाब पुलिस में किया बड़ा फेरबदल, 6 जिलों के SSP समेत 33 अफसरों के हुए ट्रांसफर

punjab police latest news: पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 6 जिलों के SSP समेत कुल 30 IPS और 3 PPS अधिकारियों की ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। अब STF के नए चीफ IPS कुलदीप सिंह होंगे। हरदीप सिंह सिद्धू के ITBP में डेपुटेशन पर जाने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Punjab government has issued transfer orders of 30 IPS and 3 PPS officers including SSP

इसके अलावा 6 जिलों के SSP भी बदले गए हैं। बी चंद्रशेखर को एडजीपी जेल, एलके यादव को डायरेक्टर ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन, आरके जैसवाल को IG STF, गुरिंदर सिंह ढिल्लों को IG लॉ एंड ऑर्डर, एसपीएस परमार को IG बठिंडा रेंज, नौनिहाल सिंह को IG पर्सोनल एवं एडिशनल चार्ज IG पीएपी-टू जालंधर, अरुण पाल सिंह को IG प्रोविजनिंग, शिव कुमार वर्मा को IG सिक्योरिटी, जसकरण सिंह को पुलिस कमिश्नर अमृतसर, IG पीएपी जालंधर कौस्तुभ शर्मा को IG मानवाधिकार, गुरशरण सिंह संधू को IG जालंधर रेंज लगाया गया है।

इनके अलावा इंदरबीर सिंह को DIG पीएपी जालंधर छावनी, डॉ. एस भूपति को DIG प्रोविजनिंग एडिशनल पुलिस कमिश्नर जालंधर, नरेंद्र भार्गव को DIG कम जॉइंट डायरेक्टर पीपीए फिल्लौर, गुरदयाल सिंह को DIG एजीटीएफ, रणजीत सिंह को DIG फिरोजपुर रेंज, मनदीप सिंह संधू को कमिश्नर पुलिस लुधियाना, नवीन सिंगला को DIG एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब-चंडीगढ़, संदीप गर्ग को SSP मोहाली, विवेकशील सोनी को SSP रोपड़, नानक सिंह को SSP मानसा, गौरव तुरा को AIG पर्सोनल, कंवरदीप कौर को SSP फिरोजपुर और सुरेंद्र लंबा को SSP संगरूर लगाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+