पंजाब: मान सरकार का बड़ा ऐलान, अटारी को राज्य का पहला स्मार्ट गांव बनाया जाएगा

पंजाब कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने ऐलान किया कि महान जनरल शाम सिंह अटारीवाला के गांव अटारी को पंजाब का पहला स्मार्ट गांव बनाया जाएगा। उन्होंने अपने ऐच्छिक फंड में से गांव को 10 लाख रुपए देने का ऐलान भी किया।

punjab government

अमृतसर: राज्य सरकार द्वारा सिख धर्म के महान जनरल शाम सिंह अटारीवाला का 177वां शहादत दिवस अटारी समाधि पर पूरी श्रद्धा और सत्कार के साथ मनाया गया। समारोह के अवसर पर पंजाब कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल मुख्य मेहमान और जसविन्दर सिंह रमदास हलका विधायक अटारी शामिल हुए। इस अवसर पर अटारी में पूर्व मंत्री गुलज़ार सिंह रनीके, डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूदन, एस.डी.एम. हरप्रीत सिंह, कर्नल कुलदीप सिंह सिद्धू, कर्नल हरिन्दर सिंह अटारी ने शहीद शाम सिंह अटारीवाला के तस्वीर पर श्रद्धांजलि भेंट की।

इस अवसर पर धालीवाल ने ऐलान किया कि महान जनरल शाम सिंह अटारीवाला के गांव अटारी को पंजाब का पहला स्मार्ट गांव बनाया जाएगा। उन्होंने अपने ऐच्छिक फंड में से गांव को 10 लाख रुपए देने का ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि शाम सिंह अटारीवाला सिख धर्म के महान जनरल हुए हैं, जिनकी शहादत आने वाली नई पीढ़ी के लिए प्रकाश स्तंभ रहेगी। उन्होंने कहा कि शहीद एक परिवार से सम्बन्धित नहीं होते वह पूरी कौम का सरमाया होते हैं।

उन्होंने कहा कि शाम सिंह अटारीवाला ने 10 फरवरी 1846 को जिस बहादुरी के साथ अंग्रेज़ी फौजों का मुकाबला कर शहादत का जाम पिया, वह अपने आप में मिसाल है। इस अवसर पर अटारीवाला परिवार के मैंबर बरिन्दर सिंह, जनरल सचिव हरप्रीत सिंह सिद्धू, बीबा अमितेशवर कौर, बीबा जसप्रीत कौर, बीबा सन्दीप कौर, दिनेश सिंह सिद्धू, 'आप' नेता सतपाल सोखी और स्टेज सचिव इन्दरजीत सिंह काहलों के अलावा बड़ी संख्या में गांव वासी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+