पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू, आय से अधिक संपत्ति होने का शक
पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला के खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू, आय से अधिक संपत्ति होने का शक
चंडीगढ़: पंजाब की मान सरकार कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी बीच अब विजिलेंस की रडार पर पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला आ गए हैं।

दरअसल सिंगला पर पदों को भरने और स्रोतों से अधिक आय रखने का शक है। इसी को लेकर अब विजीलेंस ने उनके खिलाफ जांच भी आरंभ कर दी है। हालांकि इस पर अभी सिंगला का कोई भी बयान सामने नहीं आया है लेकिन खबरों के मुताबिक विजीलेंस ने उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
पंजाब के पांचवें मंत्री जिनके खिलाफ हो रही जांच
भारत भूषण आशु, साधू सिंह धर्मसोत, संगत सिंह गिलजीयां और सुंदर शाम अरोड़ा के बाद विजय इंदर सिंगला पंजाब के पांचवें ऐसे मंत्री हैं जिनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हुई है।












Click it and Unblock the Notifications