पंजाब चुनाव: नामांकन के बाद सीएम चन्नी ने खुद को बताया 'सुदामा', बोले- लोग 'कृष्ण' की तरह रखेंगे मेरा ख्याल

भदौर (बरनाला), 1 फरवरी: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बरनाला जिले की भदौर सीट से सोमवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन भरने के बाद चन्नी ने खुद की तुलना सुदामा से की। उन्होंने कहा कि वह 'सुदामा' की तरह यहां आए हैं और उन्हें उम्मीद है कि मालवा क्षेत्र के लोग 'भगवान कृष्ण' की तरह उनका ख्याल रखेंगे।

Punjab election 20222 After nomination CM Charanjit Singh Channi called himself Sudama

मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि यह इलाका विकास की दृष्टि से काफी पिछड़ा हुआ है और वह एक विशेष उद्देश्य से यहां आए हैं। उन्होंने क्षेत्र का विकास करने का वादा करते हुए कहा, 'मालवा एक बड़ा क्षेत्र हैं जहां कई जिले हैं लेकिन बादल साहब (प्रकाश सिंह बादल) और कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री रहते यहां का विकास सुनिश्चित करने में फेल रहे।' उन्होंने कहा, 'अब मैं यहां आया हूं, मैं विकास सुनिश्चित करूंगा।'

चन्नी ने केजरीवाल को चुनौती दी
आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए चन्नी ने उन्हें चुनौती दी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को लोकप्रियता भांपने के लिए उनके खिलाफ चुनाव लड़ना चाहिए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि चन्नी को दो सीट से चुनाव लड़ाना अनौपचारिक रूप से उन्हें पंजाब कांग्रेस का चेहरा बनाने के लिए जमीन तैयार करना है।

वर्तमान में कांग्रेस यह चुनाव चन्नी, सिद्धू और कुछ हद तक पूर्व प्रदेश प्रमुख सुनील जाखड़ के नाम पर लड़ रही है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, सिद्धू के कट्टर समर्थक चन्नी के दो सीट से चुनाव लड़ने से नाखुश हैं।

यह भी पढ़ें: पंजाब: क्या आलाकमान का नवजोत सिंह सिद्धू से उठ गया भरोसा, चरणजीत सिंह चन्नी को ज़्यादा तवज्जो क्यों ?

'पार्टी का इच्छा का पालन कर रहा हूं'
चन्नी के दो सीट से चुनाव लड़ने के फैसले पर केजरीवाल और अमरिंदर सिंह समेत कई नेता सवाल उठा रहे हैं। केजरीवाल ने तो यहां तक कह दिया कि चन्नी चमकौर साहिब से चुनाव हार रहे हैं इसलिए उन्होंने दूसरी सीट का चयन किया। इस पर उन्होंने कहा कि वह एक मिशनरी हैं जो पार्टी हाई कमान की इच्छा का पालन कर रहे हैं।

चरणजीत सिंह चन्नी भदौर सीट के अलावा परंपरागत सीट चमकौर साहिब से चुनाव लड़ रहे हैं। 2017 चुनाव में पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पटियाला के साथ-साथ लांबी सीट से प्रकाश सिंह बादल के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+