अब सीएम फेस की ब्रांडिंग में जुटी कांग्रेस, चन्नी करदा मसले हल... गीत किया पेश
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम फेस घोषित कर चुकी है। इसके साथ ही पार्टी ने चन्नी करदा मसले हल गाना भी लांच किया है। गाने में चन्नी द्वारा तीन माह में किए गए काम के बारे में बताया गया है। उन्हें जननेता के रूप में पेश किया गया है। गाने में तीन माह की उपलब्धियों रेत, बिजली, पानी जैसे मसलों के बारे में बताया गया है।

सीएम फेस घोषित होने के बाद चन्नी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर चन्नी करदा मसले हल गीत को शेयर किया है। गीत में चन्नी को आम आदमी की तरह दिखाया गया है कि किस तरह वह जनता के बीच जाकर उनकी बात सुनते हैं। बच्चे, बूढे़, महिलाओं से वह सीधा संवाद करते हैं। साथ ही दिखाया गया है कि कैसे वह सरकारी कामकाज तल्लीनता से निपटाते हैं।
कांग्रेस का मानना है कि चन्नी द्वारा तीन माह में किए गए कार्यों से उसकी चुनावी नैय्या पार लग सकती है। वहीं, चन्नी के सीएम फेस घोषित होने के बाद चमकौर साहिब में उनके समर्थकों ने गत रात्रि जमकर आतिशबाजी की और भंगड़ा डाला। वहीं, आज चन्नी ने हिमाचल स्थित नैना देवी मंदिर में पूजा अर्चना की।
सीएम फेस की दौड़ में मुख्य रूप से चरणजीत सिंह चन्नी व नवजोत सिंह सिद्धू थे। हालांकि चन्नी को पहले से सीएम होने व दलित फेस होने का लाभ मिला। पार्टी अपने स्तर पर पहले से ही चन्नी की ब्रांडिंग कर रही थी और उन्हें अपनी कंपेनिंग में मजबूत चेहरे के रूप में पेश कर रही थी, लेकिन स्पष्ट रूप से पार्टी द्वारा सीएम फेस घोषित न किए जाने से कार्यकर्ता कन्फ्यूज थे। लेकिन, अब जब चन्नी सीएम फेस घोषित हो गए हैं तो कार्यकर्ताओं का कन्फ्यूजन भी दूर हो गया है। अब कार्यकर्ता उनके साथ खुलकर चलेंगे। पहले कार्यकर्ता इस बात को लेकर कन्फ्यूज थे कि वह चन्नी के साथ चलें या नवजोत सिंह सिद्धू के साथ। क्योंकि नवजोत सिंह सिद्धू खुद को मजबूत साबित करने में जुटे थे।












Click it and Unblock the Notifications