चरणजीत चन्नी जीत के लिए मंदिरों और गुरुद्वारों की शरण में, नयना देवी और केसगढ़ साहिब में टेका माथा

रूपनगर/आनंदपुर साहिब। पंजाब कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित होने के बाद चुनाव में जीत के लिए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने एक बार फिर मंदिर और गुरुद्वारों का रुख कर लिया है। सोमवार सुबह वह सबसे पहले हिमाचल प्रदेश स्थित माता नयना देवी के दरबार में पहुंचे और वहां पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद वह श्री आनंदपुर साहिब पहुंचे और तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेका। वह यहां कुछ ही देर रुके और इसी बीच उन्होंने मीडिया से बातचीत में श्री आनंदपुर साहिब क्षेत्र के लिए बड़े दावे कर डाले। चन्नी तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेकने के बाद ऊना (हिमाचल प्रदेश) के बाबा बाल जी के आश्रम के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि दो दिन पहले वह मां बगलामुखी में भी माथा टेक चुके हैं।

punjab election 2022 congress cm face channi visit gurdwara kesgarh sahib and naina devi temple

इस मौके पर बोलते हुए सीएम चन्नी ने दावा किया कि कांग्रेस पंजाब में दो तिहाई बहुमत से सत्ता में आएगी। चन्नी ने कहा कि आनंदपुर साहिब हलके को कैबिनेट में नुमाइंदगी दी जाएगी। उन्होंने ने कहा कि आईटी समेत और इंडस्ट्री आनंदपुर साहिब में लाई जाएगी। उनके साथ आनंदपुर साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार राणा केपी सिंह भी थे।

श्री तख्त केसगढ़ साहब में माथा टेकने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि जब वह माथा टेक रहे थे तो भाई साहब कीर्तन कर रहे थे कि सबबे इच्छा पूरिया, जा पाया अगम अपारा। चन्नी ने कहा कि वो तख्त साहिब में माथा टेक कर धन्य हो गए और उन्हें गुरू साहिब जा आशीर्वाद मिला। चन्नी ने कहा कि यहां से अब वो लोगों की कचहरी में जा रहे हैं और लोग आशीर्वाद देकर पंजाब की सेवा सौंपेंगे।

श्री आनंदपुर साहिब और श्री नयना देवी को रोपवे से जोड़ेंगे

इससे पहले नैना देवी में उन्होंने श्री आनंदपुर साहिब और श्री नयना देवी को रोपवे से जोड़ा जाएगा। चन्नी ने कहा कि माता जी के आशीर्वाद से उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया गया है और वह प्रत्याशी घोषित होने के तुरंत बाद माता के दर्शन के लिए पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+