देश के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल हो पंजाब का इतिहास, शिक्षा मंत्री बैंस की केंद्र से मांग

 Punjab Government

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने केंद्र से पंजाबी इतिहास को देश के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा से यह मांग की है।

पंजाब सरकार ने यह मांग भारत सरकार की कौमी शिक्षा और खोज कौंसिल की 58वीं जनरल कौंसिल की ऑनलाइन मीटिंग के दौरान की। हरजोत बैंस ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी। हालांकि, केंद्र से इस मांग के पूरा होने पर कोई भरोसा नहीं मिला है।

गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के 4 महान खिलाड़ियों की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया गया। इनमें नौवीं कक्षा की पाठ्य पुस्तक में हॉकी खेल में 3 बार के ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता बलबीर सिंह सीनियर, मशहूर एथलीट मिल्खा सिंह, प्रसिद्ध एशियाई चैंपियन मुक्केबाज कौर सिंह और शारीरिक शिक्षा की दसवीं की पाठ्य पुस्तक में भारत के पहले अर्जुन पुरस्कार विजेता ओलिंपियन एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा की जीवनी को शामिल किया गया।

केंद्र सरकार से फंड जारी करने की मांग

पंजाब सरकार केंद्र से ग्रामीण विकास फंड (RDF) समेत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) फंड और स्पेशल कैपिटल असिस्टेंट का करोड़ों रुपए का फंड जारी करने की मांग भी कर चुकी है। केंद्र के पास राज्य का 5800 करोड़ रुपए का फंड बकाया है, लेकिन इस मांग को भी फिलहाल स्वीकार नहीं किया गया है।

एक हजार मेगावॉट अतिरिक्त बिजली की मांग

पंजाब सरकार द्वारा केंद्र से धान के सीजन के लिए एक हजार मेगावॉट अतिरिक्त बिजली की मांग की जा चुकी है। केंद्रीय बिजली मंत्रालय से यह मांग 15 जून से 15 अक्टूबर तक के लिए मांगी गई है, लेकिन पंजाब को केंद्र से अब तक बिजली मिलने का इंतजार है।

किसानों को बिजली की किल्लत से बचाने और बिजली बचत के मद्देनजर पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सरकारी सभी कार्यालयों को सुबह साढ़े 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक खोलने का फैसला किया गया है। पंजाब सरकार का यह आदेश 15 जुलाई तक प्रभावी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+