पंजाब के DGP बोले- जनता के सहयोग से गैंगस्टरों और नशा तस्करों का अब खात्मा करेगी पुलिस

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने कल डेरा प्रेमी हत्याकांड में 2 शूटर गिरफ्तार कर लिए। राज्य में गैंगस्टरों व नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन करके पुलिस ने बड़ी सफलता पाई है, उसे देखते हुए पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने भविष्य में भी ऐसे स्पेशल ऑपरेशनों को जारी रखने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य को गैंगस्टर व नशामुक्त करने के लिए जारी सख्त हिदायतों को देखते हुए पंजाब पुलिस ने लम्बे अर्से के बाद स्पैशल ऑप्रेशन चलाने शुरू किए हैं।

जनता के भीतर सुरक्षा की भावना पैदा हो रही

जनता के भीतर सुरक्षा की भावना पैदा हो रही

डी.जी.पी. गौरव यादव का कहना है कि इन ऑप्रेशनों का सबसे बड़ा फायदा यह हो रहा है कि जनता के अंदर सुरक्षा की भावना पैदा हो रही है क्योंकि जनता को यह महसूस हो रहा है कि पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी व जवान सभी मिलकर पंजाब को वास्तव में गैंगस्टरों व नशा तस्करों से मुक्त करवाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कल जिस तरह से स्पैशल ऑप्रेशन के दौरान 97 एफ.आई.आर. समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ दर्ज की गईं वह अपने आप में एक बड़ी बात है।

सीमा पार से कुछ ताकतें अस्थिरता फैलाने में लगी

सीमा पार से कुछ ताकतें अस्थिरता फैलाने में लगी

डीजीपी ने कहा- सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि इसमें सभी ए.डी.जी.पी./आई.जी. स्तर के अधिकारियों ने भाग लिया और डी.जी.पी. स्वयं भी इस विशेष ऑप्रेशन का संचालन करने के लिए लुधियाना में फील्ड में उतरे। पंजाब चूंकि सीमावर्ती राज्य है इसलिए इस प्रदेश में सीमा पार से कुछ ताकतें भी अस्थिरता फैलाने में लगी हुई हैं।

अब गैंगस्टरों व नशा तस्करों का खात्मा भी होगा

अब गैंगस्टरों व नशा तस्करों का खात्मा भी होगा

उन्होंने कहा- आतंकियों व गैंगस्टरों ने आपस में हाथ मिलाया हुआ है और वे मिलकर पंजाब की जनता के अंदर भय की भावना उत्पन्न करना चाहते हैं जिसे दूर करने के लिए ऐसे विशेष ऑप्रेशनों की जरूरत है ताकि जनता को यह महसूस हो कि पंजाब पुलिस पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने आतंकवाद भी जनता के सहयोग से खत्म किया था और अब गैंगस्टरों व नशा तस्करों का खात्मा भी जनता के सहयोग से किया जाएगा। डी.जी.पी. का मानना है कि इन विशेष सर्च ऑप्रेशनों का फायदा आने वाले दिनों में साफ दिखाई देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+