पंजाब: प्रिंसिपलों और अध्यापकों को स्वदेशी-विदेशी संस्थाओं में ट्रेनिंग मुहैया करवाने का फैसला
पंजाब सरकार ने एक बार फिर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि हम प्रिंसिपलों और अध्यापकों को स्वदेशी-विदेशी संस्थाओं में ट्रेनिंग मुहैया कराएंगे।

पंजाब सरकार के द्वारा राज्य में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए अहम कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य सरकार के द्वारा पहले भी सरकारी स्कूलों के 36 प्रिंसिपलों को सिंगापुर में ट्रेनिंग के लिए भेजा गया था और अब इसी कड़ी के तहत एक बार फिर पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग के द्वारा वर्ष 2023-24 में प्रिंसिपलों एवं मुख्य अध्यापकों को स्वदेशी और विदेशी संस्थाओं में पांच दिनों की ट्रेनिंग मुहैया करवाने का फैसला लिया गया है। योग्य उम्मीदवार अपनी E-Punjab आई.डी. के माध्यम से ट्रेनिंग लिंक द्वारा हॉल अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए पोर्टल 2 जून, 2023 से शुरू होगा जोकि 13 जून, 2023 शाम पांच बजे तक खुला रहेगा। बता दें कि जुलाई, अगस्त और नवंबर महीने में इन प्रिंसिपलों व मुख्य अध्यापकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए लिस्ट नीचे दी गई है।
यह भी पढ़ें- Bhagwant Mann: जेड प्लस सुरक्षा लेने से भगवंत मान का इनकार, बोले- दिल्ली और पंजाब में जरूरत नहीं












Click it and Unblock the Notifications