पंजाब: मुख्य सचिव ने प्रशासनिक सचिवों के साथ की बैठक,भ्रष्टाचार के मामलों पर दिए ये निर्देश

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ ने सभी विभागों के प्रशासनिक सचिवों को भ्रष्टाचार के मामलों का समय से निपटारा करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने अपने कार्यालय में सभी विभागों और विजिलेंस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के साफ और स्पष्ट निर्देश हैं कि भ्रष्टाचार असहनीय है। किसी भी रिश्वत लेने वाले के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाए।

punjab chief secretary

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार पंजाबवासियों को साफ-सुथरा, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के लिए वचनबद्ध है। इसके लिए ऊपर से नीचे तक हर स्तर में रिश्वतखोरी बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों में भ्रष्टाचार के मामलों की जांच विजिलेंस या संबंधित विभाग द्वारा की जा रही है, उन्हें नियमानुसार पूरा किया जाना चाहिए और किसी भी तरह की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने साफ निर्देश दिया कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाना चाहिए। रिश्वत लेने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों में पैंडिंग केसों बावत जानकारी एवं प्रगति रिपोर्ट मांगी है।

उन्होंने राज्य के सभी उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर आम लोगों को सरकारी सेवाएं प्राप्त करने में कोई मुश्किल पश न आए और इस बारे संबंधित विभाग अपने-अपने कर्मचारियों को निर्देश जारी करें। उन्होंने पंजाब की जनता से अपील की है कि अगर कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी उनसे रिश्वत मांगता है तो वह इसकी शिकायत तुरंत करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+