पंजाब: AAP की राह पर ही कांग्रेस, जनता से पूछा- सिद्धू-चन्नी या बिना सीएम उम्मीदवार लड़ा जाए चुनाव?

जालंधर, 1 फरवली। पंजाब में सीएम चेहरा के लिए आम आदमी पार्टी के बाद कांग्रेस ने भी पंजाब में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर लोगों की राय जाननी शुरू कर दी है। इसके लिए प्रदेश के लोगों को फोन भी किए जाने लगे हैं। पूछा जा रहा है कि आप मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी को देखना चाहते हैं या नवजोत सिंह सिद्धू को। या फिर आप चाहते हैं कि पंजाब में कांग्रेस बिना मुख्यमंत्री चेहरे के ही चुनाव लड़े।

Punjab Congress asked the public Sidhu-Chani or should contest elections without a CM candidate

फोन काल कर पूछी जा रही राय, राहुल गांधी ने जालंधर दौरे के दौरान दिया था सर्वे करवाने का संकेत
लोगों को 1409804440, 1725248211, 1725338250 नंबर से यह काल की जा रही है। कांग्रेस द्वारा करवाए जा रहे सर्वे से साफ है कि मुख्यमंत्री चेहरे की लड़ाई में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ नहीं हैं। कांग्रेस सिर्फ सिद्धू या चन्नी पर ही दांव खेलेगी। इस सर्वे को लेकर 27 जनवरी को राहुल गांधी ने अपने जालंधर दौरे के दौरान संकेत दे दिए थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस जल्द पंजाब में अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने जा रही है। मुख्यमंत्री का फैसला हाईकमान नहीं बल्कि पंजाब के लोग करेंगे और इसके लिए जल्द लोगों की राय ली जाएगी। उसी दिशा में अब लोगों से राय ली जा रही है।

फोनकाल में यह पूछा जा रहा-
-जे तुहाडी राय है कि चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब दे मुखमंत्री दा चेहरा होना चाहीदे तां बीप तो बाद इक्क दबाओ (यदि आपकी राय हैैकि चरणजीत सिंह चन्‍नी को पंजाब का मुख्‍यमंत्री चेहरा होना चाहिए तो बीप के बाद एक दबाएं। )
- जे तुहानूं लगदा कि नवजोत सिद्धू का चेहरा मुखमंत्री पंजाब होणा चाहीदा तां बीप तो बाद दो दबाओ। (यदि आपको लगता है कि नवजोत सिद्धू का चेहरा पंजाब मुख्‍यमंत्री होना चाहिए तो बीप के बाद दो दवाएं )
- जे तुसीं महसूस करदे ओ कि कांग्रेस नूं कांग्रेस दे मुखमंत्री चेहरे तो बिना जाना चाहीदा तां बीप तो बाद तीन दबाओ। (यदि आपको महसूस होता है कि कांग्रेस को बिना मुख्‍यमंत्री चेहरा के बिना चुनाव लड़ना चाहिए तो बीप के बाद तीन दबाएं )

यह भी पढ़ें: पंजाब चुनाव: नामांकन के बाद सीएम चन्नी ने खुद को बताया 'सुदामा', बोले- लोग 'कृष्ण' की तरह रखेंगे मेरा ख्याल

तुहाडा दूल्हा कौण ए.. कह आप भी लगातार हमलावर
आम आदमी पार्टी ने भी 18 जनवरी को पंजाब में भगवंत मान को अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया था और उसके लिए जनता से राय मांगी थी। मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करने के बाद आप लगातार हमलावर थी। वह हर रैली अथवा जनसभा में कांग्रेस से पूछ रही थी कि उसका दूल्हा कौन है? साथ ही पार्टी की ओर से कहा जा रहा है कि चन्नी व सिद्धू तो खुद सीएम की कुर्सी को लेकर लड़ रहे हैं, वे पंजाब को कैसे बचाएंगे?

आप की राह पर ही कांग्रेस
मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कांग्रेस भी आम आदमी पार्टी की राह पर है। आप ने खुद से नंबर जारी किया था, जबकि कांग्रेस खुद लोगों को फोन कर पूछ रही है। आप ने इसके लिए 70748-70748 नंबर जारी किया था। उस नंबर पर काल करने के बाद पूछा जाता था कि आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होना चाहिए? बीप की आवाज के बाद जिसे भी चेहरे के तौर पर देखना चाहते हैं उसका नाम बताएं, जबकि कांग्रेस के इस सर्वे में सिर्फ सिद्धू, चन्नी या बिना चेहरे का विकल्प है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+