पंजाब CM ने मोदी-शाह पर कसा तंज, बोले- लोगों को मुफ्त बिजली-शिक्षा से हो रही तकलीफ

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री पर जमकर तंज कसे। मुख्यमंत्री आज जालंधर में 30 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का नींव पत्थर रखने के लिए आए हुए थे।

उन्होंने कहा कि उन पर मुफ्त की रेवड़ियां बांटने के आरोप लगाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बताएं कि 15-15 लाख रुपए वाले पापड़ किसने बेचे थे।

पंजाब CM ने मोदी-शाह पर कसा तंज

उन्होंने जनसभा में मौजूद लोगों से पूछा कि बताओ आपके खातों में 15-15 लाख रुपए आए या नहीं। लोगों ने कहा कि नहीं। साथ ही भगवंत मान ने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा कि जो दो-चार हजार घर में पड़ा था, वह भी नोटबंदी की भेंट चढ़ गया। उन्होंने कहा कि पहले कहते थे दो हजार के नोट से ब्लैक मनी खत्म हो जाएगी, अब कहते हैं नोट बंद करने से खत्म होगी।

विकास कार्यों का नींव पत्थर रखते मुख्यमंत्री भगवंत मान।
विकास कार्यों का नींव पत्थर रखते मुख्यमंत्री भगवंत मान।
चौथी पास राजा की कहानी सुना कसा तंज
मुख्यमंत्री ने कहानी सुनाते हुए कहा चौथी पास राजा को उसके प्यादों ने कहा कि दिल्ली में गरीब बच्चे पढ़ लिख गए हैं। यह अफसर बन जाएंगे तो गरीबी दूर हो जाएगी। फिर हमें कौन पूछेगा। इस पर चौथी पास राजा ने पूछा यह सब कौन कर रहा है। प्यादा बोला- मनीष सिसोदिया कर रहा है। इस पर चौथी पास राजा बोला- मनीष सिसोदिया को उठाकर जेल में बंद कर दिया जाए।

प्यादा फिर से अपने चौथी पास राजा के दरबार में पहुंचा और कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में लोगों का इलाज फ्री में हो रहा है। यदि ऐसा ही रहा तो जिन अस्पतालों से हमने कमीशन ली है, उनका क्या होगा। इस पर फिर से चौथी पास राजा ने पूछा यह सब कौन कर रहा है। प्यादा बोला- यह सत्येंद्र जैन कर रहा है। चौथी पास राजा ने आदेश दिया उसे भी जेल में बंद कर दो।

भगवंत मान ने कहा कि अब भाजपा के नेता मंचों पर खुद ही बोल रहे हैं फ्री की रेवड़ियां बांट रहे हैं। यदि लोगों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिल गई, अस्पतालों में इलाज मुफ्त मिल गया, स्कूलों में निशुल्क अच्छी शिक्षा मिल गई तो इससे भी उन्हें दिक्कत है।

जालंधर वासियों ने इतिहास रचा है
भगवंत मान ने कहा कि जालंधर के लोगों ने इतिहास रचा है। कांग्रेस के 50 साल पुराने तंबू को उखाड़ फेंका है। जालंधर के लोगों ने आम आदमी पार्टी की पंजाब में जड़ें लगा दी हैं। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सेंचुरी हो गई है। पंजाब में पहले 92 विधायक थे और 7 राज्यसभा सदस्य थे।

आजादी में सबसे ज्यादा कुर्बानियां पंजाबियों ने दीं
लेकिन, अब जालंधर वासियों ने सुशील रिंकू को जिताकर जालंधर की सीट उनकी झोली में डाल कर सेंचुरी बना दी है। उन्होंने कहा कि वादे के अनुसार 30 करोड़ के विकास कार्यों का नींव पत्थर रखने के लिए आए हैं। इससे जालंधर में सुंदर सड़कें बनेंगी, सीवरेज की समस्या खत्म होगी और लोगों को पीने के पानी के साथ-साथ पार्किंग भी मिलेगी।

उन्होंने कहा कि देश की आजादी में सबसे ज्यादा कुर्बानी पंजाबियों ने दी है। जब अन्न की बात आई तो पंजाब ने सबका पेट भरा। जब देश में बदलाव की बात आई तो वह भी पंजाब से आया। पंजाब में 92 सीटें देकर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई।

अब वादा निभाने की बारी उनकी
उन्होंने कहा कि जालंधर वासियों ने लोकसभा उप-चुनाव में हमें जिताकर अपना वादा निभाया। अब वादा निभाने की बारी उनकी है, उन्होंने कहा आदमपुर में वादा किया था चाहे रिजल्ट कुछ भी आए, लेकिन आदमपुर की सड़क जरूर बनेंगी। आदमपुर की सड़क का काम शुरू हो गया है। कहा कि जालंधर में जंडियाला से गोराया के लिए जाने वाली सड़क जोकि गड्‌ढों में ढूंढनी पड़ती थी, उसका भी टेंडर हो गया है।

नितिन गडकरी पंजाब में विकास कार्यों से खुश
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों वह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलने पहुंचे। उनके साथ सांसद सुशील कुमार रिंकू भी थे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पंजाब में विकास कार्यों से खुश हैं। उन्होंने जो भी सड़क का काम बताया उस पर तुरंत यस कर दी। उन्होंने कहा कि इसके बाद वह शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी से मिले, उन्होंने भी विकास के लिए पैसा देने का आश्वासन दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+