पंजाब: सीएम मान ने की सीनियर अफसरों के साथ बैठक, विकास कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सभी विभागों के सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब में चल रहे विकास कार्यों के साथ-साथ विभागों के कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारीयों को कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचने के लिए ग्राउंड स्तर पर जा कर कार्य करने को कहा और चल रहे कार्यों में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।

सीएम मान ने ट्वीट करते हुए बताया कि "आज सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की गई और पंजाब में चल रहे विकास कार्यों के साथ-साथ विभागों के प्रदर्शन की भी समीक्षा की गई। सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा, अधिकारियों को इसे सुनिश्चित कराने के लिए जमीन पर जाने को कहा और चल रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।"












Click it and Unblock the Notifications