पंजाब: सीएम मान ने दिया कारोबारियों को भरोसा, मिलेगा हर संभव सरकारी सहयोग

CM मान ने पठानकोट के कारोबारियों से मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने कारोबारियों/निवेशकों को हर संभव सरकारी सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

punjab government

पंजाब की मान सरकार लगातार राज्य के इंडस्ट्रियल विकास के लिए प्रयासरत है। CM पंजाब भगवंत सिंह मान स्वयं भी विदेशों से लेकर देश के विभिन्न राज्यों और पंजाब के विभिन्न जिलों के कारोबारियों से लगातार विचार-विमर्श कर रहे हैं। इसी कड़ी में

पंजाब में निवेश की अपील

CM भगवंत सिंह मान ने पठानकोट से पहले अमृतसर के कारोबारियों से भी राज्य में औद्योगिक विकास के लिए परामर्श लिए। यहां से मिले सुझाव उन्होंने पठानकोट के कारोबारियों के साथ साझा कर उनके विचार जाने। साथ ही उनसे पंजाब में निवेश करने की अपील की। हालांकि CM भगवंत मान यहां अधिक समय नहीं दे सके। मान का आज का दिन इंडस्ट्रियलिस्ट/उद्योगपतियों से संवाद-चर्चा में बीता।

क्योंकि पंजाब सरकार राज्य के औद्योगिक विकास की प्रगति के लिए नए-नए प्लेटफॉर्म समेत निवेशकों को न्योता देने में जुटी है। राज्य को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने और रोजगार सृजन के लिए CM भगवंत मान विदेशी कंपनियों समेत देश और पंजाब के विभिन्न जिलों में काम कर रही कंपनियों के मालिक/संचालक और अन्यों से चर्चा कर रहे हैं, ताकि राज्य को बिजनेस हब बनाया जा सके।

जर्मनी दौरे पर उद्योगपतियों को निवेश से फायदा बताया

साल 2022 में CM पंजाब भगवंत सिंह मान जर्मनी दौरे पर गए। उस दौरान उन्होंने कारोबार के नजरिए से पंजाब को पसंदीदा बताते हुए कई कंपनियों को पंजाब में निवेश करने से फायदा होने की बात कही थी। CM भगवंत मान ने कई नामी कंपनियों के साथ बातचीत कर विश्व के उद्योगपतियों को 23-24 फरवरी 2023 को होने वाले प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+