CM भगवंत मान ने बताया- पंजाब में कब से होगी धान की खरीद
चंडीगढ़। पंजाब में धान खरीद 1 अक्टूबर से शुरू होगी। धान खरीद की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को मंडी बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सीएम भगवंत मान ने मंडी बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद में किसानों को किसी तरह की दिक्कत न आए।
Recommended Video

भगवंत मान ने कहा कि, इस बार लगभग 191 लाख मीट्रिक टन धान आने की संभावना है। सरकार फसल के एक-एक दाने को लेने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम ने कहा कि किसानों को मंडी में किसी तरह की दिक्कत न आए इसका अधिकारी ध्यान रखें।
1 ਅਕਤੂਬਰ ਤੋਂ ਝੋਨੇ ਦੀ ਸਰਕਾਰੀ ਖ਼ਰੀਦ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਨ ਜਾ ਰਹੇ ਹਾਂ..ਮੰਡੀ ਬੋਰਡ ਦੇ ਅਫ਼ਸਰਾਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ..ਖ਼ਰੀਦ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਤੇ ਤਿਆਰੀਆਂ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ…
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) September 20, 2022
ਇਸ ਵਾਰ ਲਗਭਗ 191 ਲੱਖ ਮੀਟ੍ਰਿਕ ਟਨ ਝੋਨਾ ਆਉਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ ਹੈ..ਫ਼ਸਲ ਦਾ ਇੱਕ-ਇੱਕ ਦਾਣਾ ਚੁੱਕਣ ਲਈ ਸਰਕਾਰ ਵਚਨਬੱਧ ਹੈ…ਅੰਨਦਾਤੇ ਨੂੰ ਮੰਡੀਆਂ ‘ਚ ਰੁਲਣ ਨਹੀਂ ਦੇਵਾਂਗੇ… pic.twitter.com/Ow8pK24fPi
कंप्यूटर अध्यापकों को मिलेगा दीवाली का तोहफा
इससे पहले पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भी एक अहम ऐलान किया था। बैंस ने कहा था कि पिकटस सोसायटी के अंतर्गत कार्यरत रैगुलर कंप्यूटर अध्यापकों की जायज़ मांगों को जल्द पूरा करते हुए उन्हें दीवाली का तोहफा दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि पंजाब राज्य में मौजूदा समय 6640 कंप्यूटर अध्यापक सेवा निभा रहे हैं, जिनकी सेवाओं को सरकार द्वारा 2011 में रेगुलर कर दिया गया था। बैंस ने कहा कि कंप्यूटर अध्यापकों की कुछ बहुत ही जायज़ मांगें उनके ध्यान में आईं थीं, जिसके संबन्ध में उन्होंने एक अर्ध सरकारी पत्र पंजाब राज्य के वित्त मंत्री को लिखा है, जिसमें कंप्यूटर अध्यापकों की लम्बित मांगों को जल्द पूरा करने की सिफ़ारिश की गई है।
बैंस ने बताया कि कंप्यूटर अध्यापकों की मुख्य माँगों में सी.एस.आर. रूल्स को लागू करवाना और छठे पे कमीशन के लाभ देना है। वहीँ दूसरी तरफ कंप्यूटर अध्यापक कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष परमवीर सिंह पम्मी ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला सराहनीय है।












Click it and Unblock the Notifications