AAP के विधायकों की करोड़ों रुपए की बोली लग रही है, कोई बिकने वाला नहीं: CM मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी के विधायकों के लिए करोड़ों रुपए की बोली लगा रही है परन्तु कोई भी विधायक बिकने के लिए तैयार नहीं है।

जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी के विधायकों के लिए करोड़ों रुपए की बोली लगा रही है परन्तु कोई भी विधायक बिकने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने दिल्ली में पार्टी की बैठक में कहा कि भाजपा ने गोवा में 'आप' विधायकों के लिए करोड़ों की बोली लगाई परन्तु कोई भी नहीं बिका। पंजाब के 'आप' विधायकों ने भी उन्हें खाली हाथ मोड़ दिया।
मुख्यमंत्री ने कटाक्ष करते हुए कहा कि हिमाचल में अभी तक कांग्रेस अपने मंत्रिमंडल का गठन नहीं कर सकी है। सरकार बनने के बाद अगर यह पार्टी इतना अधिक समय लगाएगी तो भाजपा को तोड़-फोड़ करने का मौका मिल जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी 13 प्रतिशत वोट लेकर गई है और इसी की बदौलत 'आप' राष्ट्रीय पार्टी बन गई है।
भगवंत मान ने कहा कि झारखंड से कोयले की खान से कोयला लेकर पहली ट्रेन पहुंच चुकी है जिससे 1500 करोड़ रुपए का लाभ हर वर्ष बिजली बोर्ड को होगा। यह कोयले की खान 2015 से बंद पड़ी थी। उन्होंने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह का नाम आज इसीलिए लोगों को याद है क्योंकि उन्होंने 23 वर्ष की आयु में देश की खातिर फांसी का फंदा चूमा था।












Click it and Unblock the Notifications