पंजाब के CM भगवंत मान से मिले अकाली नेता के नेता, क्‍या थी मुलाकात की वजह?

चंडीगढ़। आज अकाली नेता मनप्रीत अयाली ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिले। दोनों की मुलाकात काफी देर तक हुई। इससे लोगों में यह सवाल उठने लगा कि दोनों की मुलाकात की क्‍या वजह हो सकती है। सियासत के जानकारों का कहना है कि, आज अकाली नेता मनप्रीत अयाली एक प्रतिनिधिमंडल के साथ आकर मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिले। उन्होंने सूबे में बंद पड़ी रजिस्ट्रियों सहित कई मुद्दों पर मुख्यमंत्री भगवंत मान से बातचीत की।

Punjab CM Bhagwant Mann met with Akali dal leader, whats reason

गौरतलब है कि, चुनावों से पहले ही आम आदमी पार्टी और अकाली दल की आपस में कलह देखने को मिलती रही है, लेकिन इसी बीच मनप्रीत अयाली की मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात चर्चा का विषय बन गई है। इस मीटिंग में पंजाब के गांवों और शहरों के लोगों की मुश्किलों के बारे में बातचीत की गई। साथ ही बंद पड़ी रजिस्ट्रियों सहित पंजाब के कई और मुद्दों पर भी बात हुई।
सूत्‍रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भरोसा दिलाया है कि इन मुद्दों पर जल्द से जल्द काम किया जाएगा। फिलहाल यह मीटिंग पंजाब के मुद्दों पर ही हुई बताई जा रही है लेकिन असल में अयाली और भगवंत मान की इस मुलाकात के बारे में कुछ स्पष्ट तौर पर कहा नहीं जा सकता।

इधर, भाजपा की भी बड़ी खबर, होगा फेरबदल!
भारत की सबसे बड़ी सियासी पार्टी भाजपा पंजाब में अपनी कार्यकारिणी का पुनर्गठन करने जा रही है। जानकारों का कहना है कि, आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व ऐसे नेताओं को टीम में शामिल कर बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है, जिनका प्रभाव पूरे पंजाब या किसी खास इलाके में है। भाजपा नेतृत्व ने उन नेताओं को दरकिनार करने का मन बना लिया है जो प्रेस कॉन्फ्रेंस और प्रेस रिलीज तक सीमित हैं। इसी सीरीज के तहत अब प्रांतीय टीम का पुनर्गठन किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक सितंबर के पहले हफ्ते तक नई टीम पर मोहल लग जाएगी। इस टीम में मौजूदा टीम के कुछ सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा जबकि कुछ नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, जो राज्य की मौजूदा टीम में काम नहीं कर रहे हैं उनकी छुट्टी तय है। 33 जत्थेबंदक जिलों के एक दर्जन जिलाध्यक्ष भी बदले जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+