पंजाब: सीएम मान ने 8वीं की टॉपर्स से की मुलाकात, कही ये बात
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 8वीं की टॉपर्स से की मुलाकात। इस दौरान उन्होंने बड़ी घोषणा की।

सीएम मान ने आज 8वीं की टॉपर्स से मुलाकात की। यह मुलाकात की मुख्यमंत्री की रिहायश पर की। उन्होंने टॉप पर आने वाली छात्राओं को 51000 रुपए के चैक दिए और हौसला बढ़ाया औरउन्हें टॉप पर आने की बधाई दी। इस दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए सी.एम.मान ने कहा कि 8वीं कक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। लवप्रीत कौर सरकारी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल बुढलाडा और गुरअंकित कौर सरकारी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल बुढलाडा दोनों एक ही स्कूल की छात्राएं हैं जिन्होंने 600 में से 600 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया।
गुरु नानक पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल की छात्रा समरप्रीत कौर ने 600 में से 598 अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ रक्षम फरीदकोट,मोगा से निरवैर ने 600 में से 597 अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री मान ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
सी.एम. मान ने छात्राओं के परिजन और प्रिसींपलों को भी अपनी रिहयाश पर बुलाया और उन्हें सम्मानित किया। बच्चों के टॉप पर आने के लिए बधाई दी। परिवार वालों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इन छात्राओं से प्रेरित होकर माता-पिता अपने बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ाने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि 8वीं की छात्राओं ने टॉप करने पर अपने माता-पिता, स्कूल और पंजाब का नाम रोशन किया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सीएम भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications