पंजाब: पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सीएम भगवंत मान

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में सीएम भगवंत मान शामिल हुए।

भगवंत मान

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का 25 अप्रैल को निधन हो गया। आज उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बादल में उनके द्वारा लगाए गए किन्नुआं के पैतृक बाग में किया जा रहा है। पंजाब के सी.एम. भगवंत मान पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

सी.एम. मान ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार के सदस्यों के साथ अपना दुख सांझा किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने तथा परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

गौरतलब है कि प्रकाश सिंह बादल के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव ले जाया गया। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। स. प्रकाश सिंह बादल को अंतिम विदाई देने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे। परिवार वालों समेत हर शख्स की आंखों में नमी नजर आ रही है। रिश्तेदार परिवारों वालों का हौसला बढ़ा रहे हैं। सुखबीर बादल की आंखें भी आंसुओं से भीगी नजर आईं। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक नेता और अन्य हस्तियां भी पहुंची हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब: विरोधियों को भी भाया सीएम मान का काम, सिद्धू ने खुलकर की तारीफ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+