पंजाब के CM भगवंत मान 'आप' के स्टार प्रचारक, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए करेंगे रैलियां

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के स्टार प्रचारक के रूप में पार्टी के प्रचार की कमान संभालेंगे। रविवार को पार्टी ने अपने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसमें सबसे पहला नाम पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और दूसरा नाम मुख्यमंत्री भगवंत मान का है। इनके अलावा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के शीर्ष नेता राज्यसभा सांसद संजय सिंह, संदीप पाठक, राघव चड्ढा भी शामिल हैं।

Punjab CM Bhagwant Mann is AAPs star campaigner for Himachal Pradesh assembly elections

दिल्ली कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन के अलावा हिमाचल में पार्टी प्रभारी व पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। इनके साथ ही, पंजाब से कई मंत्री- हरपाल सिंह चीमा, गुरमीत सिंह मीत हेयर, अमन अरोड़ा, लाल चंद कटारूचक्क, बह्म शंकर जिंपा भी हिमाचल में पार्टी के लिए प्रचार करने जाएंगे।

स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल अन्य नामों में अजय दत्त, सुरजीत सिंह ठाकुर, आईडी भंडारी, रामा गुलेरिया, दुर्गेश पाठक, नरेंद्र पठानिया और कैप्टन प्रशांत प्रमुख हैं। गौरतलब है कि आप ने गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी गतिविधियों को तेज कर दिया है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी दिल्ली और पंजाब की अपनी सरकारों द्वारा किए गए विकास और जन-समर्थक कार्यों के आधार पर यह चुनाव लड़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+