पंजाब: CM ने जनता को समर्पित किए 75 'आम आदमी मोहल्‍ला क्लीनिक', जानें क्‍या होंगे फायदे

चंडीगढ़। भारत के 75वें स्‍वतंत्‍रता दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में 75 आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए। इन क्‍लीनिक को मोहल्‍ला क्लीनिक नाम दिया गया है। इनमें लोगों के लिए उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री चेतन जोड़ा माजरा ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि, इन क्लीनिकों की स्थापना से निम्न और मध्यम वर्गीय परिवारों को न केवल उनके द्वार पर जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी, बल्कि यह क्लीनिक अस्पतालों में अनावश्यक भीड़ को घटाने में भी सहायक सिद्ध होंगे।

'सभी 117 विधान सभा क्षेत्रों को कवर करेंगे'

'सभी 117 विधान सभा क्षेत्रों को कवर करेंगे'

बता दें कि, पंजाब में अब तक काफी ‘आम आदमी क्लीनिक' तैयार किए जा चुके हैं। सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम भगवंत मान इन्हें जनता को समर्पित किया। आम आदमी पाटी क्लीनिक को जनता के लिए खोलने से पहले एक वीडियो के जरिए इंटरनल लुक भी सामने आया। जिसमें दिख रहा है कि क्लीनिक आधुनिक सुविधाओं से लैस थे। डॉक्टरों से लेकर मरीजों और स्टाफ के लिए क्लीनिक में बैठने के लिए साफ सुथरी व्यवस्था भी उनमें है। स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञों ने कहा कि, आम नागरिकों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को पूरा करने की ओर यह पहला कदम है।

क्लीनिक में बैठने के लिए भी साफ सुथरी व्यवस्था

क्लीनिक में बैठने के लिए भी साफ सुथरी व्यवस्था

सरकार का दावा है कि स्वास्थ्य विभाग इस प्रमुख योजना को शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है और इन क्लीनिकों को सुचारू ढंग से चलाने के लिए ज़रूरी स्टाफ, साजो-सामान और बुनियादी ढांचे की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाने के लिए प्रयासशील है। स्वतंत्रता दिवस के "अमृत महोत्सव" के अंतर्गत शुरू किए गए अभियान के तहत भविष्य में यह आम आदमी क्लीनिक राज्य के सभी 117 विधान सभा क्षेत्रों को कवर करेंगे। इन क्लीनिकों की स्थापना से निम्न और मध्यम वर्गीय परिवारों को न केवल उनके द्वार पर जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी, बल्कि यह क्लीनिक अस्पतालों में अनावश्यक भीड़ को घटाने में भी सहायक सिद्ध होंगे।

'बड़े अस्पतालों में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी'

'बड़े अस्पतालों में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी'

स्वास्थ्य मंत्री चेतन जोड़ा माजरा ने कहा कि राज्य सरकार एक सेहतमंद पंजाब बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत अपने नागरिकों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. यह क्लीनिक इस बात को ध्यान में रखते हुए स्थापित किए गए हैं कि स्वास्थ्य देखभाल राज्य के हर एक नागरिक का अधिकार है. इस सुविधा से राज्य के हर नागरिक को मुफ़्त स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी. मंत्री ने दावा करते हुए कहा कि अब छोटी बीमारियों के इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+