पंजाब: विपक्ष के हमले पर तोड़ी सीएम मान ने चुप्पी, कानून-व्यवस्था पर दिया करारा जवाब

पंजाब: विपक्ष के हमले पर तोड़ी सीएम मान ने चुप्पी, कानून-व्यवस्था पर दिया करारा जवाब

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्य के उन विपक्षी नेताओं पर पलटवार किया है जो पिछले कुछ दिनों से राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर 'आप' सरकार पर लगातार आरोप-प्रत्यारोप लगाने में लगे हुए थे।

bhagwant mann

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करके कहा कि जिनके राज्य में जेलें ब्रेक होती रहीं, महिला की इज्जत बचाते हुए पुलिस अफसर को बाजार में गोली मारी गई, उन विरोधी नेताओं को हमसे हिसाब मांगने का कोई अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य में अमन-शांति के साथ किसी को भी खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ट्वीट में कहा कि जिन नेताओं ने राज्य में गैंगस्टर पैदा किए थे, नशा तस्करों के साथ समझौते किए थे, आजकल वही नेता अमन-शांति की दुहाई दे रहे हैं और हमसे हिसाब मांग रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे विरोधी नेताओं को पहले आत्मनिरीक्षण की जरूरत है और यह समझना चाहिए कि उनके समय में राज्य में हालात कैसे थे।भगवंत मान ने कहा कि अमन-शांति का हिसाब मांगने वाले नेतागण ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे तालिबानी कैंडल मार्च निकाल कर शांति की बात कर रहे हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+