धान की खरीद को लेकर सीएम मान ने सभी जिलों के DC से की बात, कहा- इस फार्मूले पर करें काम
Bhagwant Mann: पंजाब की मंडियों में 01 अक्टूबर से धान की खरीद शुरू हो गई है। धान की खरीद को सुचारु रखने के लिए राज्यभर में 1804 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। मंडियों में धान की खरीद को लेकर सीएम मान ने प्रदेश के सभी जिलों के डीसी के साथ अहम बैठक की।
यह अहम बैठक शुक्रवार 06 अक्टूबर को चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में आयोजित हुई। इस बैठक में सीएम मान ने अधिकारियों को पंजाब में न किसान मंडी में रात काटेगा और न उसकी फसल...फार्मूले पर काम करने की बात कही। इतना ही नहीं, इस बैठक में कुछ अहम फैसले भी लिए गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धान की खरीद के साथ ही पंजाब में लिफ्टिंग को भी यकीनी बनाया जाएगा। साथ ही, डीसी को रोजाना 7 से 8 मंडियों में जाकर खरीद का जायजा लेना होगा। इतना ही नहीं, मान सरकार की तरफ से फसल की तुरंत खरीद और उठान के लिए सरकार ने पुख्ता प्रबंध किए हैं।
इसके अलावा मंडियों में भीड़भाड़ की स्थिति से बचने के लिए 364 अस्थायी मंडियां भी अधिसूचित की गई हैं। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा है कि पंजाब सरकार किसानों कोई परेशानी नहीं आने देगी। किसानों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। इस साल 184.45 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है।
ये भी पढ़ें:- भगवंत मान सरकार का बड़ा कदम , सरकारी विद्यालयों में 1378 सिक्योरिटी गार्ड नियुक्त
हालांकि राज्य सरकार ने कुल 191 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद के प्रबंध किए हैं। आरबीआई की तरफ से सीसीएल के रूप में 37,625.68 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं, जिससे किसानों को तुरंत उनकी फसल का भुगतान भी कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications