भगवंत मान सरकार का बड़ा कदम , सरकारी विद्यालयों में 1378 सिक्योरिटी गार्ड नियुक्त
पंजाब की आम आदमी पार्टी नेतृत्व वाली भगवंत मान सरकार ने सरकारी स्कूलों में सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया है। मान सरकार इसके लिए स्कूलों में 1300 सुरक्षा गार्ड नियुक्त करने जा रही है। सुरक्षा गार्डों की नियुक्ति को सरकार की ओर से उठाए गए कदम को शिक्षा के क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के विकास के तौर पर देखा जा रहा है।
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा है कि सरकारी विद्यालयों में बुनियादी ढांचे में अत्याधुनि तकनीकी को बढ़ावा देने का साथ शिक्षा क्षेत्र में विशेष बदलाव लाने के लिए सरकार ने एक अभियान शुरू किया है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि पंजाब के सभी उच्चतर माध्यमिक सरकारी विद्यालयों के लिए 1378 सुरक्षा गार्ड नियुक्त किए हैं।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि सरकारी विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पंजाब सरकार ने ये कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि नव नियुक्त सुरक्षा गार्ड विद्यार्थियों की सुरक्षा का ध्यान रखेंगे। वे सुनिश्चित करेंगे कि विद्यालय में किसी भी बच्चे के लिए असुरक्षा का माहौल ना हो और पढ़ाई के दौरान कोई भी बच्चा स्कूल परिसर से बाहर ना जाए।
मंत्री बैंस ने बताया कि मान सरकार पंजाब की शिक्षा व्यवस्था में एक सकारात्म और बड़ा बदलाव लाने के लिए अभियान छेड़ रखा है। जिसके तहत सबसे पहले बुनियादी ढांचे के विकास पर फोकस किया जा रही है। राज्य सरकार ने स्कूलों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सुरक्षा गार्डों की नियुक्ति के अलावा चहरदीवारी बनाने की योजना बनाई है। इसके तहत 250 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं विद्यालयों की साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए पंजाब सरकार स्कूल में स्टूडेंट्स की संख्या के आधार पर फंड जारी करेगी। योजना के मुताबिक प्रति विद्यालय अधिकतम 50 हजार रुपए प्रति महीने जारी किए जाएंगे।
मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि स्कूलों में सफाई प्रबंधों की चेकिंग के लिए जल्द ही सरकार और विभाग एक ऐप लॉन्च करेगी। उस ऐप पर सभी सरकारी स्कूलों के वॉशरूम व अन्य सफाई प्रबंधों की रोजाना फोटो मंगवा चेक किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications